Loading...
अबूधाबी जा रहे विमान में अचानक कम हुआ ईंधन, एक ही इंजन पर आपातकालीन लैंडिंग
कोच्चि से अबूधाबी जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस को वापस लौटना पड़ा है (फाइल तस्वीर)

अबूधाबी जा रहे विमान में अचानक कम हुआ ईंधन, एक ही इंजन पर आपातकालीन लैंडिंग

लेखन आबिद खान
Sep 07, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

कोच्चि से अबूधाबी जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के बाद दोबारा कोच्चि लाया गया है। विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी एक इंजन में अचानक से ईंधन कम होने लगा। इसके बाद विमान का एक इंजन बंद कर अबूधाबी की बजाय दोबारा कोच्चि लाया गया। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना

ईंधन कम होता देख पायलट ने बंद किया इंजन

रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या IX 415 ने कोच्चि हवाई अड्डे से अबूधाबी के लिए उड़ान भरी थी। इसके करीब 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने देखा कि एक इंजन में ईंधन अचानक कम हो रहा है।

कुछ देर बाद तेल का दबाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिसके बाद पायलट ने एक इंजन बंद कर दिया और कोच्चि लौटने का फैसला लिया।

पिछली घटना

3 सितंबर को भी विमान में आई थी तकनीकी खराबी

इससे पहले 3 सितंबर को भी वाराणसी से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद विमान की लखनऊ हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई थी।

बताया जा रहा है कि चालक दल को कार्गो क्षेत्र में धुआं होने की आशंका थी। इसके बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ा गया।

2 सितंबर को गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान को भी इंजन में खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा था।

ADVERTISEMENT