Loading...
अमेजन और इंस्टामार्ट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ का एक्सपायर खाद्य सामान जब्त
बेंगलुरु में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई

अमेजन और इंस्टामार्ट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ का एक्सपायर खाद्य सामान जब्त

Sep 08, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के बेंगलुरु में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और कई अन्य जगहों से एक्सपायर और गलत लेबल वाले खाद्य सामान जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन सामानों की कुल कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, बिना जरूरी लाइसेंस रखी गई करीब 4.02 लाख रुपये की दवाइयां भी जब्त की गईं। विभाग ने बताया कि अलग-अलग स्टोरेज और सप्लाई यूनिट्स में यह जांच की गई थी।

कार्रवाई

अमेजन और इंस्टामार्ट से सामान जब्त

अधिकारियों ने अमेजन की देवनहल्ली और अनेकल स्थित जगहों की जांच की है।

यहां गलत लेबलिंग और एक्सपायर सामान मिलने पर कुल 56 लाख रुपये के खाद्य प्रोडक्ट जब्त किए गए। देवनहल्ली में 24 लाख और अनेकल में 32 लाख रुपये का सामान मिला।

इन दोनों जगहों से बिना जरूरी लाइसेंस रखी गई दवाइयां भी बरामद हुई हैं। वहीं, होसकोटे स्थित स्विगी इंस्टामार्ट की जगह पर 42 लाख रुपये के एक्सपायर खाद्य सामान मिले, जिसके बाद कार्रवाई हुई।

सामान

कई तरह के एक्सपायर सामान मिले

जांच के दौरान HBR लेआउट के एक बाजार और लिंगराजपुरम के एक रिटेलर पर भी कार्रवाई हुई।

अधिकारियों को काजू बिस्कुट, रागी आटा, चिकन पैटी, पनीर, कुकीज, नट्स, अंडे और दूसरे एक्सपायर सामान मिले। एक जगह करीब 10,000 रुपये का सामान जब्त किया गया, जबकि दूसरी जगह कई खाद्य प्रोडक्ट सीज किए गए।

विभाग ने बताया कि कुछ सामान एक्सपायर हो चुके थे और कुछ की तारीख जल्द खत्म होने वाली थी।

ADVERTISEMENT

अन्य

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

विभाग के मुताबिक, कार्रवाई में करीब 33 लाख रुपये के गलत या अधूरे लेबल वाले और 1.05 करोड़ रुपये के एक्सपायर या जल्द एक्सपायर होने वाले खाद्य सामान सीज किए गए।

इसके साथ 4.02 लाख रुपये की दवाइयां भी जब्त हुईं। विभाग ने बताया कि बेंगलुरु में रेस्टोरेंट, होटल, क्लब, वेयरहाउस और फूड डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट्स की जांच जारी है।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर जगहों को नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

ADVERTISEMENT