Loading...
प्रधानमंत्री के मुंबई कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद, PMO का फर्जी कार्ड मिला
मुंबई में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़े गए हैं

प्रधानमंत्री के मुंबई कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद, PMO का फर्जी कार्ड मिला

लेखन आबिद खान
Sep 08, 2026
05:55 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई में कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध पकड़ाए हैं। पुलिस ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र से इन दोनों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक कथित तौर पर खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था। इस शख्स की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। रोहन के पास से PMO का फर्जी कार्ड भी बरामद हुआ है।

पिस्तौल

रोहन का कथित अंगरक्षक भी हिरासत में, पिस्तौल बरामद

पुलिस ने रोहन के एक कथित अंगरक्षक को भी हिरासत में लिया है। इसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। सुरक्षाकर्मियों ने PMO के कार्ड की जांच की, जिसमें वो फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि दोनों उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कैसे पहुंच गए और जाली पहचान पत्र और हथियार लेकर कार्यक्रम स्थल में आने का उनका उद्देश्य क्या था।

वकील

पारेख के वकील का दावा- धोखाधड़ी का शिकार हुए

पारेख के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि उनके मुवक्किल को एक आधिकारिक दिखने वाला ऑफर लेटर, एक पहचान पत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र प्राप्त हुआ था। इसके अलावा, उन्हें कथित तौर पर प्रधानमंत्री के एक अतिरिक्त सचिव से ईमेल भी आया था।

वकील ने कहा कि इसी के बाद पारेख को लगा कि उन्हें PMO में कोई पद मिल गया है। वकील ने कहा कि संभवत: वे धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

प्रधानमंत्री करेंगे GFF 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज बैंकॉक सिटी के जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। समारोह का 7वां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है।

2020 से हो रहे ये कार्यक्रम एक अंतरराष्ट्रीय विचार-नेतृत्व मंच के रूप में उभरा है, जो नीति निर्माताओं, नियामकों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, फिनटेक कंपनियों, प्रौद्योगिकी फर्मों और अन्य वैश्विक हितधारकों को भविष्य पर चर्चा करने के लिए साथ लाता है।+

ADVERTISEMENT