दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
क्या है खबर?
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढहने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि हादसा करीब 1:30 बजे हुआ, जब इमारत भरभराकर गिर गई। इसके बाद फौरन बचाव दल मौके पर पहुंचे।
घटना
इमारत में था हॉस्टल
रिपोर्ट के मुताबिक, ये इमारत 3 मंजिला थी और इसमें एक हॉस्टल भी था। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र मलबे में दब गए हैं।
फिलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग मलबा हटाने के काम में एजेंसियों के साथ जुटे हैं। फिलहाल हताहतों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
ट्विटर पोस्ट
मौके पर अफरा-तफरी
#WATCH | Delhi: A building has collapsed near Satya Niketan in South-West Delhi. The fire department received an alert around 1:30 PM. The rescue operation is underway. More details are awaited as the situation becomes clearer: Delhi police
— ANI (@ANI) September 6, 2026
(Source: NSUI) https://t.co/txNWIYZzTu pic.twitter.com/8ExL24roVn
कानपुर
कानपुर में भी मकान गिरा, 4 की मौत
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में आज अचानक एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया।
वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।