Loading...
JNU के प्रोफेसर पर 10 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच शुरू
JNU के एक प्रोफेसर पर कई छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं (फाइल तस्वीर)

JNU के प्रोफेसर पर 10 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, जांच शुरू

लेखन आबिद खान
Sep 06, 2026
01:19 pm

क्या है खबर?

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के ही एक प्रोफेसर पर कम से कम 10 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मामले से परिचित अधिकारियों ने बताया कि ये शिकायतें करीब एक महीने पहले की गई थीं और कथित घटनाएं भी उसी दौरान की हैं। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने जांच शुरू की है।

आरोप

प्रोफेसर पर क्या हैं आरोप?

शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर ने छात्राओं को परिसर में ही स्थित अपने आवास पर आयोजित समारोहों में बुलाया, जहां उन्होंने कथित तौर पर अनुचित हरकतें कीं।

कुछ शिकायतों में कक्षा के दौरान भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का भी जिक्र है।

ये मामला तब चर्चा में आया, जब हाल ही में कुछ वरिष्ठ छात्राओं ने भी प्रोफेसर के ऊपर इसी तरह के आरोप लगाए। फिलहाल जांच की जा रही है।

JNU

JNU प्रशासन ने नहीं दी आधिकारिक जानकारी

JNU की आंतरिक जांच समिति फिलहाल सभी शिकायतों की जांच कर रही है। मामले को लेकर न कुलपति और न ही JNU प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

माना जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ और पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने भी बताया कि घटना के संबंध में अब तक कोई पुलिस शिकायत नहीं मिली है।

ADVERTISEMENT