Loading...
CJP प्रदर्शन में शामिल नाबालिग को मिली धमकी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सुरक्षा के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन में शामिल नाबालिग को धमकी वाले मामले पर चिंता जताई है

CJP प्रदर्शन में शामिल नाबालिग को मिली धमकी, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सुरक्षा के निर्देश

लेखन आबिद खान
Sep 10, 2026
04:19 pm

क्या है खबर?

जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग के घर पर पथराव और धमकी के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को नाबालिग की FIR पर कार्रवाई करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। पीठ ने कहा कि नाबालिग को डराने-धमकाने के आरोप एक गंभीर मुद्दा है और किसी भी व्यक्ति को पीड़ित या उसके परिवार को आपराधिक केस चलाने के लिए डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

कोर्ट

कोर्ट ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मौखिक रूप से उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से FIR, नाबालिग और उसके परिवार के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों और कथित तौर पर मारपीट और धमकी देने में शामिल लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि नाबालिग की FIR पर उचित कार्रवाई की जाए और उसे पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।

वकील

वकील बोली- बच्ची को कुछ हुआ तो चीजों को पलट नहीं पाएंगे

सुनवाई के दौरान वकील ने कहा, "हम वीडियो सबूत दे सकते हैं कि उसके घर पर पत्थरबाजी हुई थी। समिति की जांच में समय लगेगा। अगर उस बच्चे के साथ कोई शरारत होती है, तो हम उन चीजों को पलट नहीं पाएंगे।"

इस पर CJI ने कहा, "अगर असामाजिक तत्व बच्चे के खिलाफ हिंसा में लिप्त हैं, खुलेआम घूम रहे हैं और बच्चे को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह गंभीर मामला हो सकता है।"

ADVERTISEMENT

मामला

क्या है मामला?

दरअसल, इस नाबालिग के पिता संजय कुमार पर CJP प्रदर्शन के दौरान हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। बाद में स्वतंत्र भारद्वाज नामक एक इंफ्लुएंसर ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि उसने ही संजय पर हमला किया था।

भारद्वाज ने इस पॉडकास्ट में दिल्ली पुलिस और कुछ नेताओं से करीबी को लेकर भी दावे किए थे। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया

इसके बाद नाबालिग के घर पथराव हुआ था।

ADVERTISEMENT

आभार

नाबालिग ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

कोर्ट के फैसले के बाद नाबालिग ने कहा, 'मेरी सुरक्षा का ध्यान रखने और मुझे सुरक्षा देने के लिए मैं भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट और भारत के माननीय चीफ जस्टिस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। मैं कोर्ट की चिंता और दखल के लिए बहुत आभारी हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी माननीय कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करेंगे और ईमानदारी से उनका पालन करेंगे।'

ADVERTISEMENT