Loading...
दिल्ली इमारत हादसा: पास वाली जर्जर इमारत को 1-2 दिन में ढहाएगा MCD
दिल्ली में गिरने वाली इमारत के बगल वाली इमारत को ढहाया जाएगा

दिल्ली इमारत हादसा: पास वाली जर्जर इमारत को 1-2 दिन में ढहाएगा MCD

लेखन आबिद खान
Sep 08, 2026
11:24 am

क्या है खबर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत हादसे के बाद प्रशासन अब खतरनाक इमारतों की जांच कर रहा है। पता चला है कि जो इमारत गिरी थी, उसके पास वाली इमारत भी जर्जर स्थिति में है। निरीक्षण के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने इस इमारत को असुरक्षित पाया है नोटिस जारी किया है। MCD कमिश्नर संजीव खीरवार ने कहा, "इमारत कमजोर हो गई है। हम अगले 1-2 दिन में सुनियोजित तरीके से इसे गिराने की कार्रवाई करेंगे।"

पिलर

इमारत में पिलर नहीं, एहतियातन लोहे की रॉड लगाई गई

रिपोर्ट के मुताबिक, ये बगल की इमारत शॉप नंबर 13 और 14 को मिलाकर बनाई गई है। इसका निर्माण पुराने तरीके से किया गया है और इमारत में पिलर भी नहीं हैं। ईंटों को सीधे जोड़कर दीवारें खड़ी कर दी गई हैं।

इसकी हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह इमारत भी कभी गिर सकती है।

एहतियात के तौर पर इसके आगे, पीछे और बीच में 18-20 लोहे की रॉड लगाई गई हैं।

जांच

सभी इमारतों के ऑडिट का आदेश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शहर भर के सभी PG का एक सप्ताह के भीतर संरचनात्मक ऑडिट करने का आदेश दिया है।

उन इमारतों की खास जांच की जाएगी, जिन पर ऊंचाई और मंजिल संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का संदेह है।

साथ ही MCD ने भी सभी जोन के कार्यकारी इंजीनियरों (भवन) को अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इमारतों का निरीक्षण करने और 10 सितंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENT