Loading...
CJP प्रतिनिधियों और जेपी नड्डा के बीच दूसरी बार हुई मुलाकात- रिपोर्ट
CJP प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है (तस्वीर पिछली मुलाकात की है)

CJP प्रतिनिधियों और जेपी नड्डा के बीच दूसरी बार हुई मुलाकात- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Jul 22, 2026
06:54 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने बुधवार को जंतर-मंतर के पास एक बंगले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक एक तटस्थ जगह पर हुई है, जिसकी मांग CJP ने की थी, क्योंकि पहली बैठक के दौरान प्रतिनिधियों को नड्डा के आवास पर कथित तौर पर 4 घंटे इंतजार करना पड़ा था।

मांग

CJP ने कहा था- जंतर-मंतर आए सरकार

आज ही CJP नेताओं ने कहा था कि वे इस बार नड्डा के कार्यालय नहीं जाएंगे, क्योंकि पिछली बैठक से पहले उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा था।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हम किसी के कार्यालय नहीं जा रहे हैं। हम जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह पर मिल सकते हैं। हमने उनसे कह दिया है कि हम आपके कार्यालय या घर नहीं आएंगे। उन्हें जंतर-मंतर आना होगा।"

जनता दरबार

CJP जंतर-मंतर पर लगाएगी 'जनता दरबार'

इस बीच CJP ने जंतर-मंतर पर 'जनता दरबार' करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि सरकार के साथ कोई भी बातचीत जनता के सामने होनी चाहिए।

CJP का कहना है कि उसने केंद्रीय मंत्री नड्डा से उनके घर पर मिलने के दिल्ली पुलिस के न्योते को ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि सरकार को सिर्फ दिखावे के लिए फोटो खिंचवाने के बजाय उनकी मांगों को पूरा करने की सच्ची नीयत दिखानी चाहिए।

ADVERTISEMENT