Loading...
इन राज्यों को छोड़कर देशभर में छाया मानूसन, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों ने देशभर में मानसून पहुंचने के संकेत दिए हैं

इन राज्यों को छोड़कर देशभर में छाया मानूसन, ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

Jul 22, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार (22 जुलाई) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के इनसैट-3DS मौसम सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें जारी कीं। इनमें देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जो बड़े इलाकों में सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति को दर्शाते हैं। इनमें मध्य, उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी में घने बादलों की परतें फैली हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि पश्चिमी के कुछ हिस्सों में अपेक्षाकृत कम हैं।

मानसून 

इन इलाकों में छाए बादल

तस्वीरों से पता चलता है कि मध्य भारत, इंडो-गैंगेटिक मैदानी इलाकों, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिणी प्रायद्वीप के बड़े हिस्सों में घने बादल दिखाई दे रहे हैं।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर भी बादलों की परतें नजर आई हैं, जो इस इलाके में सक्रिय मानसून की स्थिति को दर्शाती हैं।

ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हैं, लेकिन पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और कुछ अन्य इलाकों में दूसरे क्षेत्रों की तुलना में मौसम साफ नजर आ रहा है।

सैटेलाइट 

इनसैट-3DS सैटेलाइट की ये हैं खासियत 

इनसैट-3DS एक एडवांस्ड मौसम संबंधी सैटेलाइट है, जिसे ISRO ने भारत की मौसम का पूर्वानुमान लगाने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया है।

इसमें ऐसे उपकरण लगे हैं, जो बादलों की स्थिति, वायुमंडल की स्थितियों और मौसम प्रणालियों पर नजर रखते हैं।

इससे मिले डाटा का इस्तेमाल IMD मानसून की प्रगति पर नजर रखने, मौसम का पूर्वानुमान लगाने और भारी बारिश, आंधी-तूफान, चक्रवात और मौसम से जुड़ी घटनाओं के लिए अलर्ट जारी करने में करता है।

ADVERTISEMENT