Loading...
CJP ने जेपी नड्डा से उनके कार्यालय-आवास में मिलने से मना किया, जंतर-मंतर पर बुलाया
CJP ने जेपी नड्डा से उनके कार्यालय-आवास में मिलने से मना किया

CJP ने जेपी नड्डा से उनके कार्यालय-आवास में मिलने से मना किया, जंतर-मंतर पर बुलाया

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी मांगों के लिए केंद्र सरकार के पास जाकर बात करने से मना कर दिया है। पार्टी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को जंतर-मंतर पर आना होगा। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने मीडिया को बताया कि बुधवार को कुछ पुलिसकर्मियों ने उनसे संपर्क किया और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनको बातचीत के लिए अपने घर बुलाया है। दास ने कहा कि उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया है।

बयान

जनता दरबार में आना होगा- CJP

दास ने आगे कहा, "हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जा रहे हैं। यहां जनता दरबार चल रहा है, और अगर मंत्री बात करना चाहते हैं, तो उन्हें लोगों के बीच आना चाहिए। बातचीत जंतर-मंतर पर होनी चाहिए।"

हालांकि, दास ने यह भी कहा कि प्रदर्शकारी समझदार लोग हैं, अगर सरकार को विरोध स्थल पर सुरक्षा की चिंता है तो वह जंतर-मंतर के आसपास किसी सामान्य जगह पर भी मिल सकते हैं।

अभी सरकार के जवाब का इंतजार है।

बयान

बेकार की बातचीत के लिए समय नहीं है

दास ने कहा कि सरकार की मंशा होनी चाहिए कि वह प्रदर्शनकारियों की मांगे माने, बेकार की बातचीत के लिए बुलाने का कोई मतलब नहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शकारियों का समय कीमती है और हजारों लोग विरोध-प्रदर्शन में आ रहे हैं।

बता दें, CJP के प्रवक्ताओं की नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात हुई थी और मांग पत्र सौंपा था, लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद प्रदर्शकारियों ने मंत्रियों के कार्यालय-आवास पर जाकर मिलने पर नाराजगी जताई थी।

ADVERTISEMENT

मांग

CJP ने अपनी मांगों को बढ़ाया

दास ने कहा कि उनकी मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सबसे प्रमुख है।

इसके बाद जिन NEET अभ्यर्थियों ने अपनी जान दी है, उनके परिजनों को सरकार की तरफ से एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

दास ने कहा कि लाठीचार्ज के दौरान जिन छात्रों पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उसको वापस लेने की मांग है और आगे से ऐसे किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज न हो, इसकी गारंटी मांगी जाएगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

CJP की मांग बताते सौरभ दास

अनशन

सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल तोड़ने की मांग

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल तोड़ने की मांग की है।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वांगचुग को भूख हड़ताल करते हुए 25 दिन हो चुके हैं और उनकी जान को खतरा है।

दिपके ने कहा कि CJP नहीं चाहती है कि वांगचुक की जान खतरे में जाए। उन्होंने कहा कि अगर वांगचुक हड़ताल खत्म कर देते हैं, तब भी शांतपूर्ण प्रदर्शन चलता रहेगा।

ट्विटर पोस्ट

अभिजीत दिपके की मांग

ADVERTISEMENT