Loading...
दिल्ली कूच कर रहे किसानों की 2 बातें मानी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह से होगी मुलाकात
दिल्ली कूच कर रहे किसानों को सीमाओं पर रोक दिया गया है

दिल्ली कूच कर रहे किसानों की 2 बातें मानी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह से होगी मुलाकात

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर किसान संगठन दिल्ली कूच कर रहे हैं। वे दिल्ली के किसान घाट पर 'किसान महापंचायत' में शामिल होंगे। इस बीच, किसानों को अंबाला के शंभू बॉर्डर और सोनीपत और दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया है। कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर समेत कई जिलों में किसानों को हिरासत में लिया गया है। तनावपूर्ण स्थिति को देखथे हुए हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से मुलाकात की है।

मांग

किसानों की 2 बातें मानी गई

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसानों का कहना है कि सरकार को उनसे शांति से बातचीत करनी चाहिए।

हरियाणा के मंत्री राणा के सामने किसानों ने 2 बातें रखी है, जिसे मान लिया गया है।

किसानों ने सभी नेताओं की जल्द रिहाई और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी मुलाकात कराने की मांग की है।

राणा ने बताया कि दोनों बातें मान ली गई हैं। किसानों की जल्द मुलाकात कराई जाएगी और किसान नेताओं की रिहाई होगी।

कूच

दिल्ली में पुलिस अलर्ट

अलग-अलग राज्यों के करीब 500 किसान संगठन महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट होग ई है।

उसने दिल्ली की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान और नाकाबंदी की है। वाटर कैनन और वज्र वाहन की तैनाती की गई है।

शंभू, खनौरी और टिकरी सीमा पर हाईवे के बीचों-बीच सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक्स और कटीले तार लगाकर रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है। किलेबंदी की गई है।

ADVERTISEMENT