Loading...
राजा रघुवंशी की हत्यारोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में आत्मसमर्पण करना होगा
राजा रघुवंशी की हत्यारोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द

राजा रघुवंशी की हत्यारोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में आत्मसमर्पण करना होगा

लेखन गजेंद्र
Jul 23, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने एक निचली अदालत के फैसले को रद्द करते हुए उनको 3 हफ्ते में आत्मसमर्पण करने को कहा है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और पीबी वराले की पीठ ने कहा कि आरोपी सोनम जमानत की हकदार नहीं हैं।

जमानत

कोर्ट ने क्या कहा?

सोनम को निजली अदालत ने जमानत दी थी, जिसके खिलाफ मेघालय सरकार मेघालय हाई कोर्ट गई थी। हाई कोर्ट ने भी उनकी जमानत बरकरार रखी, जिसके बाद सरकार ने आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।

कोर्ट ने गौर किया कि गिरफ्तारी के आधारों को प्रस्तुत करने के आदेश का पालन न करने के कारण आरोपी को जमानत दी गई थी।

कोर्ट ने कहा, "तथ्यों के आधार पर हम पाते हैं कि प्रतिवादी जमानत का हकदार नहीं है।"

सुनवाई

जमानत से कार्यवाही में बाधा की आशंका

कोर्ट ने आगे कहा, "ऐसा नहीं है कि गिरफ्तारी के कारणों की सूचना नहीं दी गई थी। सूचना न देने और उसके तहत पर्याप्त कारण बताने में अंतर है। गिरफ्तारी अमान्य हो सकती है, लेकिन नुकसान को देखना होगा।"

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि जमानत नियम है और कारावास अपवाद, आरोपी को पहले 3 बार जमानत देने से इनकार किया जा चुका है और वे आदेश अंतिम हो चुके हैं।

कोर्ट ने जमानत से कार्यवाही में बाधा की आशंका जताई।

ADVERTISEMENT

सुनवाई

6 महीने में मुकदमा समाप्त न होने पर जमानत आवेदन के लिए अधिकृत 

कोर्ट ने जमानत रद्द कर सोनम को 3 सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि 6 महीने के भीतर मुकदमा समाप्त नहीं होता है तो वह जमानत के लिए आवेदन कर सकती हैं।

पीठ ने कहा, "गिरफ्तारी के आधारों की तामील न होने से जांच के उद्देश्य से दोबारा गिरफ्तारी में बाधा नहीं आएगी।"

ADVERTISEMENT

घटना

क्या है हनीमूल पर हत्या का मामला?

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी सोनम से हुई थी। वे पिछले साल मई 2025 में मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में हनीमून मनाने गए थे, जहां से गिरकर राजा की मौत हो गई।

आरोप है कि हत्या को सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और 3 अन्य लोगों की मदद से अंजाम दिया था।

सोनम को जून 2025 में गिरफ्तार किया गया था। इस साल अप्रैल को सत्र कोर्ट ने उसे जमानत दी थी।

ADVERTISEMENT