दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर जमा हो रहे छात्र, दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद
क्या है खबर?
दिल्ली में सोमवार को संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद एक बार फिर छात्र जंतर-मंतर पर जमा हो रहे हैं। छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने अगले आदेश तक जंतर-मंतर के आसपास केंद्रीय दिल्ली के 16 स्टेशनों को बंद कर दिया है। अब कोई भी यात्री इन स्टेशनों से न प्रवेश कर सकेगा औऱ न बाहर निकल सकेगा। हालांकि, सभी स्टेशनों के बीच आंतरिक तौर पर मेट्रो चलती रहेगी।
संपर्क
ये स्टेशन बंद रहेंगे
दिल्ली मेट्रो ने बताया कि अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
मेट्रो ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यात्री यहां से गंतव्य तक मेट्रो बदल सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली मेट्रो की सूचना
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…
ट्विटर पोस्ट
मेट्रो बंद
VIDEO | Delhi: Rajiv Chowk, Janpath, Patel Chowk and Central Secretariat Metro stations closed due to security reasons. Visuals from outside Rajiv Chowk Metro Station.#DelhiMetro #DMRC
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) https://t.co/J6FTfUETY9 pic.twitter.com/c8MH1pgU4v