जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर आतंकियों की गोलीबारी, कांस्टेबल शहीद
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल के शहीद होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी कोकरनाग-अनंतनाग रोड पर लाल चौक इलाके में हुई है। इसे संदिग्ध आतंकवादी हमला बताया जा रहा है। कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (KNO) ने बताया कि गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल हुआ था, जिन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
गोलीबारी
आतंकवादी मौके से भागे, तलाशी अभियान शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक कांस्टेबल की पहचान आशिक हुसैन (35) के रूप में हुई है, जो भारतीय रिजर्व (IR) की तीसरी बटालियन में कांस्टेबल थे और बुडगाम जिले के निवासी थे।
अभी तक गोलीबारी की घटना के सटीक कारण का पता नहीं चला है। आतंकी मौके से फरार हो गए हैं।
घटनास्थल पर अतिरिक्त बल को भेजा गया है और बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आतंकियों को खोजने के लिए भी इलाके में छापामारी चल रही है।
जांच
पहलगाम के बाद बड़ा हमला, बाइक पर सवार था आतंकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला उस समय हुआ है, जब सुरक्षा कर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात थे। तभी बाइक से आए आतंकी ने गोलीबारी कर दी।
पुलिस ने आतंकी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। अभी तक उसके विषय में ज्यादा जानकारी नहीं मिलि है।
यह हमला, पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद यह बड़ा हमला बताया जा रहा है, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे।
जांच
पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले लश्कर के TRF ने ली जिम्मेदारी
इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक गुप्त संगठन, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ली है।
TRF पर ही पहलगाम हमले का भी आरोप है, जिसके आतंकियों को कुछ महीने पहले मुठभेड़ में मारा गया था।
हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया और प्रमुख मार्गों पर चौकियां स्थापित की गईं हैं।
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण पिछले 4 दिनों से अमरनाथ यात्रा स्थगित है।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद का दृश्य
Terror may strike,but the spirit of our security forces remains unshaken
— ZUBAAIR (@ZubairA__) July 22, 2026
A brave @JmuKmrPolice personnel made the supreme sacrifice in #Anantnag while fighting terrorism
They Guard Our Peace With Their Lives
A relentless search operation is underway @ajaykraina @HBjournalist pic.twitter.com/DYbEhDcJk5