जल संधि को लेकर पाकिस्तान की भारत को धमकी, कहा- पानी रोका तो हाथ काट देंगे
क्या है खबर?
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने सिंधु जल संधि (IWT) के निलंबन को लेकर भारत को नई धमकी दी है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद यह ऐलान कर चुका है कि वह उन लोगों के हाथ काट देगा, जो पाकिस्तान के जल हिस्से पर दावा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह सिर्फ ऐलान नहीं किया है बल्कि एक से डेढ़ साल में कई बार दिखा भी चुके हैं।
बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर निशाना
पाकिस्तानी चैनल ARY न्यूज पर प्रसारित वीडियो में मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, "एक नल को पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री नियंत्रित कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की 40-50 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और जल आपूर्ति को सीमित करने से देश की खाद्य सुरक्षा, रोजगार और अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
बयान
हम अपनी रक्षा करेंगे- मलिक
मलिक ने कहा, "न्याय का भी सवाल है। हम अपनी रक्षा करेंगे... ऐसा नहीं है कि हमने अभी इसकी घोषणा की है, बल्कि हमने यह साबित कर दिया है कि अगर कोई हमारे हिस्से के पानी पर हाथ लगाएगा, तो हम उसका हाथ काट देंगे।" उन्होंने कहा, "क्या अब हर ऊपरी तटवर्ती क्षेत्र को निचले तटवर्ती क्षेत्र में पानी का प्रवाह रोकने का अधिकार है? लेकिन हमारे पास संधि भी है, फिर यहां पानी कैसे रोका जा सकता है?"
ट्विटर पोस्ट
पाकिस्तानी मंत्री का बयान
Pakistan once again threatens India:
— Shadow IND (@ShadowIND_IN) June 29, 2026
"Touch our water, we'll cut off your hand."
- Pakistani Minister Musadik Malik.
Arre bhai... itna gussa kis baat ka? aise hi pani pichhle 1.5 saal se paani hi band hai.
Video: ARY News pic.twitter.com/qIxz2z9H5o
संधि
पिछले साल अप्रैल में भारत ने रद्द की है संधि
पिछले साल अप्रैल 2025 में पाकिस्तान आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की ओर से आतंकवादी हमले खत्म न होने तक यह संधि बहाल नहीं होगी। सिंधु नदी संधि बेसिन का लगभग 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को आवंटित करती है, जिससे पाकिस्तान कृषित-सिंचाई समेत कई कार्य करता है।