देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
मोदी ने ईरान युद्ध विराम का स्वागत किया, कहा- शांति-स्थिरता बहाल करने में मिलेगी मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता पर सहमति के बाद अपना बयान जारी किया है।
मानसून की रफ्तार हुई धीमी, 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज
भारत में बेसब्री से इंतजार कराने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर होता दिख रहा है। मानसून आने के बाद भी अभी तक देश में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
नोएडा हवाई अड्डे पर पहुंची पहली फ्लाइट, वाटर कैनन से ऐसे हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन सोमवार को पूरी तरह शुरू हो गया है। यहां लखनऊ से इंडिगो की उड़ान नोएडा हवाई अड्डे पहुंची, जिसका स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया पहुंचे, 1993 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3 देशों की यूरोपीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत सोमवार को फ्रांस से शहर नीस से स्लोवाकिया पहुंचे। यहां विदेश मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ उड़ानों का संचालन, 170 किसान बने पहले यात्री
उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (15 जून) से कमर्शियल फ्लाइट सेवाएं शुरू हो गईं।
महाराष्ट्र के सोलापुर में पिकअप कुएं में गिरी, कम से कम 14 की मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के तांडुलवाड़ी इलाके में एक पिकअप वैन कुएं में गिर गई। इस घटना में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कई घायल बताए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात, 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
दिल्ली तुगलकाबाद आगजनी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने किशोरी समेत 4 को गिरफ्तार किया
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में 12 जून को 5 मंजिला इमारत में हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा है कि 2 चचेरे भाइयों के बीच पैसों के लेन-देन के चलते ये आगजनी की घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया।
देहरादून में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा; आरोपी के घर को फूंका, इंटरनेट बंद
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों को गिराने की मांग को लेकर भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पत्थराव कर दिया है।
राम मंदिर चंदा विवाद: सरकार ने SIT गठित की, कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख रुपये
अयोध्या के राम मंदिर में दान की राशि में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद बढ़ने पर राज्य सरकार ने 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इसमें लखनऊ संभागीय आयुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बवाल: छात्रों का पथराव, ट्रेनें रोकीं; पुलिस ने हवाई फायर किए
बिहार में आज से शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन भारी बवाल हो गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस रवाना: मैक्रों से मुलाकात, G-7 सम्मेलन में हिस्सा; कितना अहम है दौरा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 6 दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। इस दौरान वे फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की ये 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे वहां नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद G-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
2 बाउंसर, सायरन वाली कार और पिस्टल; सेना ने कैसे दबोचा 21 साल का फर्जी ब्रिगेडियर?
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना ने एक गुप्त अभियान चलाकर 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को ब्रिगेडियर बताता था। यहीं नहीं, युवक ने बकायदा कार पर सेना की प्लेट, वर्दी, पिस्टल और अपनी सुरक्षा में 2 कथित कमांडो को भी तैनात कर रखा था।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। वे 30 जून को नया पद संभालेंगे। उन्हें रक्षा क्षेत्र में लंबा और शानदार अनुभव है।
भारत अब हवा में ही ढेर करेगा दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल, DRDO ने हासिल की उपलब्धि
भारत ने अपनी रणनीतिक मिसाइल रक्षा प्रणाली को लेकर अहम कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (BMD) प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
असम के जोरहाट में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद, सह-पायलट घायल
असम के जोरहाट स्थित रौरिया वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वायुसेना स्टेशन परिसर के भीतर विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग।
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात को पहुंची पुलिस, 4 घंटे तलाशी ली; हुआ खूब हंगामा
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर रात 3 बजे कोलकाता पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान केंद्रीय बलों के जवान भी पुलिस के साथ थे। पुलिस ने करीब 4 घंटे तक अभिषेक के घर की तलाशी ली।
ओमान की खाड़ी में क्या एक और जहाज पर हुआ हमला? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
विदेश मंत्रालय ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि ओमान की खाड़ी में एक और जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमला हुआ है। मंत्रालय ने पुष्टि की कि जहाज पर सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
रक्षा मंत्री का स्पष्ट संदेश, बोले- आतंकियों के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी
भारत ने एक बार फिर सिंधु नदी के पानी को लेकर पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन की निंदा करते हुए कहा कि सरकार आतंकवाद प्रायोजित करने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देगी।
जहाजों पर हमले को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्को रूबियो से की बात, जताया विरोध
ओमान की खाड़ी में जहाजों पर हुए हमलों में 3 भारतीयों के मौत के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बात की है। इस दौरान जयशंकर ने हमलों की निंदा करते हुए कड़ा विरोध जताया।
फ्रांस ने G-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को क्यों किया आमंत्रित?
फ्रांस में अगले हफ्ते G-7 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मेजबान फ्रांस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। भारत इस समूह का हिस्सा नहीं है, लेकिन पिछले कई सालों से आउटरीच देश या विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया जाता रहा है। ये न्योता भारत-फ्रांस संबंधों के लिए भी अहम है।
अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने क्या कहा?
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की आज पहली बरसी है, लेकिन अभी तक हादसे की जांच रिपोर्ट न आने से पीड़ित चिंतित हैं।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पर्यटकों की बोलेरो पर गिरी बड़ी चट्टान, 2 की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पहाड़ी से एक बड़ा चट्टान पर्यटकों की बोलेरो पर गिरा, जिसमें दबकर 2 लोगों की मौत हो गई।
जहाजों पर कितने भारतीय करते हैं काम, फिलहाल ओमान खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में कितने फंसे?
युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान की समुद्री नाकेबंदी कर रखी है। ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका लगातार जहाजों को निशाना बना रहा है। हाल ही में एक जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई है।
सेना को मिले 106 आत्मघाती ड्रोन: 180 किलोमीटर रेंज, 450 किलोमीटर की रफ्तार; जानें खासियत
भारतीय सेना को टर्बोजेट इंजन से चलने वाले 106 कामिकाजे ड्रोन मिले हैं। इन ड्रोन को पीसकीपर (अग्निवेग) नाम दिया गया है, जिन्हें स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने बनाया है।
भारत ने 4 दिन में 3 जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी राजनयिक को किया तलब
भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के तट पर 4 दिन के अंदर 3 जहाजों पर हमलों के बाद एक बार फिर अमेरिकी राजनयिक को तलब किया है।
नोएडा हवाई अड्डे तक पहुंचना होगा आसान, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से मिलेगी इलेक्ट्रिक बसें
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना अब आसान होगा। इसकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यसभा नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
अमेरिकी हमले में 3 नागरिकों की मौत के बाद सरकार उच्चतम अलर्ट पर
ओमान की खाड़ी में एक जहाज पर हुए हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इसके बाद बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए सरकार उच्चतम अलर्ट पर है।
लखनऊ से उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले इंडिगो को मिली बम धमाके की धमकी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान को शुक्रवार को बम धमाके की धमकी मिली, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई।
अहमदाबाद विमान हादसे का एक साल: उड़ान से दुर्घटनाग्रस्त होने तक आखिरी 32 सेकंड की कहानी
गुजरात के अहमबादाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को आज एक साल हो गया है। लंदन जा रहा विमान AI-171 उड़ान भरने के 32 सेकंड के भीतर ही पास स्थित BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस में गिर गया था।
एस जयशंकर बोले- अमेरिका ने 2022 में रूसी तेल खरीदने को कहा फिर टैरिफ लगाया
फिनलैंड के दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान रूसी तेल खरीद को लेकर जानकारी दी और अमेरिका के रवैये को सवालों में खड़ा किया।
दिल्ली के तुगलकाबाद में 5 मंजिला इमारत में आग लगी, 3 लोगों की मौत
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक 5 मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 3 लोगों की जान गई है।
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले पर शंकराचार्य और महंत कमलनयन दास ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के कथित चंदे की चोरी के विवाद पर धर्म गुरुओं के बयान आने लगे हैं।
राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला: बृजभूषण शरण बोले- सच बोला तो परेशानी में आऊंगा
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा चोरी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर बयान दिया है।
क्या है शिगेला संक्रमण, जिससे केरलम में एक बच्ची की मौत और 126 संक्रमित?
केरलम में निपाह वायरस के साथ-साथ शिगेला बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण का प्रकोप देखा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; गृहणियों को 'राष्ट्र निर्माता' बताया, मौत पर परिवार को मिलेगा मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए देशभर की गृहणियों को 'राष्ट्र निर्माता' और राष्ट्र के साथ मानव के विकास में योगदान देने वाला बताया।
हरियाणा: हांसी में जिम संचालक को 5 सेकेंड में मारी 10 गोली, लॉरेंस गिरोह का हाथ
हरियाणा के हांसी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। गुरुवार को सुबह-सुबह सरेआम एक जिम संचालक को गोली मार दी गई और हमलावर बाइक से फरार हो गए।
ऋषिकेश के नीर वाटर फॉल में पर्यटकों ने मारपीट की, प्रवेश शुल्क मांगने पर बिगड़े
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गर्मी की छुट्टियां मनाने पहुंच रहे पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
ओमान के नजदीक अमेरिका ने किया जहाज पर हमला, चालक दल में भारतीय भी शामिल
ओमान के शिनास बंदरगाह के पास एक और जहाज पर हमला हुआ है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी है।