LOADING...
...जब सुबह 6 बजे मोदी को कॉल करना चाहते थे ट्रंप, बोले- वह सोते नहीं
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मोदी और ट्रंप की दोस्ती का वाकया सुनाया (फाइल तस्वीर)

...जब सुबह 6 बजे मोदी को कॉल करना चाहते थे ट्रंप, बोले- वह सोते नहीं

लेखन गजेंद्र
Jun 30, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मित्रता का एक वाकया बताया है, जिसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने नौवें अमेरिकी-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप शिखर सम्मेलन 2026 में कहा कि एक दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को सुबह 6 बजे फोन किया था। गोर ने बताया कि उन्होंने जब ट्रंप से कहा कि अभी 6 बज रहे हैं तो ट्रंप ने कहा कि मोदी सोते नहीं हैं।

बयान

ट्रंप बोले- मोदी मेरी तरह

गोर ने कहा कि वाकया मियामी में UFC इवेंट के बैकस्टेज में हुई थी, जब ट्रंप ने अचानक प्रधानमंत्री मोदी को फोन करने का सुझाव दिया था। गोर बोले, "कुछ महीने पहले, मैं मियामी में UFC में राष्ट्रपति के साथ था। हम बैकस्टेज बैठे थे, और उन्होंने मुझसे कहा, चलिए प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को फोन करते हैं। मैंने कहा, वहां सुबह के 6 बज रहे हैं। ट्रंप बोले वह जाग रहे होंगे। वह मेरी तरह हैं। वह सोते नहीं हैं।"

वाकया

ट्रंप की मोदी से नहीं हो पाई बात

गोर ने आगे बताया कि चूंकि ट्रंप को इसके तुरंत बाद मंच पर आना था, इसलिए मोदी के साथ फोन कॉल अगले दिन के लिए निर्धारित की गई थी। राजदूत गोर ने कहा कि इस कहानी का सबसे अहम संदेश यह है कि जब आप किसी के दोस्त होते हैं, तो हर चीज पहले से तय करने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सचमुच प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानते हैं।

Advertisement

जानकारी

अगले साल भारत आएंगे ट्रंप

गोर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में G-20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे, जबकि ट्रंप की अगले साल की शुरूआत में भारत आ सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था।

Advertisement