LOADING...
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा; सगाई से पहले उदयपुर गए थे सिया-चेतन, पीड़ित पिता की अपील
केतन अग्रवाल के साथ सगाई से पहले उदयपुर गए थे सिया और चेतन

केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा; सगाई से पहले उदयपुर गए थे सिया-चेतन, पीड़ित पिता की अपील

लेखन गजेंद्र
Jun 29, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में कई नई जानकारी सामने आई है। अब पता चला है कि हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल (20) केतन के साथ अपनी सगाई से कुछ दिन पहले अपने प्रेमी चेतन चौधरी (22) के साथ राजस्थान के उदयपुर गई थी। सिया और चेतन की यह यात्रा एक समूह के साथ थी। पुलिस अब इस मामले में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

जांच

सिया ने चेतन को 1 करोड़ रुपये दिए

NDTV के मुताबिक, जांचकर्ता पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिया और केतन सोशल मीडिया पर साथ दिख रहे थे, लेकिन सिया की शादी करने की कोई मंशा नहीं थी। उसने यह बात पूछताछ में कबूली है। पुलिस के मुताबिक, सिया ने खरीदारी के लिए केतन से एक करोड़ रुपये लिए और चेतन को सौंप दिया। सिया की योजना थी कि चेतन पैसे से अपना कारोबार स्थापित करे और बाद में सिया के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखे।

खुलासा

बाली ट्रिप पर जाने से पहले सिया की अपने भाई से झगड़ा

मामले में एक और नया गवाह सामने आया है। सिया और केतन की बाली यात्रा के समय सिया को मुंबई हवाई अड्डे छोड़ने वाले टैक्सी चालक ने अहम दावा किया है। कैब ड्राइवर वैभव जाधव ने बताया कि उन्होंने सुबह 10 बजे पुणे से यात्रियों को लिया था। तब सिया टैक्सी में बैठने को मना कर रही थी। तब उसके भाई साहिल ने उसे जबरदस्ती बिठाया था। जाधव ने बताया कि टैक्सी रावेत पहुंची, जहां केतन अग्रवाल सवार हुए थे।

Advertisement

खुलासा

चाय ब्रेक लिया, डिग्गी खुलवाया और पासपोर्ट गायब

ड्राइवर ने दावा किया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय, सिया चाय के लिए एक फूड मॉल पर रुकी। इसके बाद वह गाड़ी में वापस आई और उसे डिग्गी खोलने को कहा और अपने पर्स से कुछ निकाला। ड्राइवर ने बताया कि सभी लोगों को हवाई अड्डा छोड़ने के बाद उसे 2 बार कॉल आया और उससे छोटा बैग और पासपोर्ट के बारे में पूछा था। चालक दोनों बार हवाई अड्डे पहुंचा था, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला।

Advertisement

अपील

केतन के पिता की अपील

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए लोगों से भावुक अपील की है। उन्होंने कैंडल मार्च के दौरान कहा कि उन सभी लोगों को आगे आकर जांच में सहयोग करना चाहिए, जिन्होंने 18 जून को लोहागढ़ किले में घटना से जुड़ा कुछ भी देखा या महसूस किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनको संदेश भेजकर बता हैं कि वे लोहागढ़ पर मौजूद थे, लेकिन पुलिस से संपर्क नहीं कर रहे हैं।

Advertisement