LOADING...
केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के 2 वकील आमने-सामने, 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा
केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के 2 वकील आमने-सामने

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के 2 वकील आमने-सामने, 10 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा

लेखन गजेंद्र
Jun 30, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया विवाद शुरू हो गया है, मुख्य आरोपी सिया गोयल का वकील कौन? दरअसल, आशुतोष श्रीवास्तव ने खुद को सिया का वकील बताया है। उनका कहना है कि सिया ने उनको चुना है। सिया के भाई साहिल ने विपुल दुशिंग को सिया का प्रतिनिधित्व करने वाला वकील बताया है। ऐसे में अब श्रीवास्तव ने साहिल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है।

बचाव

श्रीवास्तव ने पेश किया वकालतनामा, सिया ने नकारा

पुणे स्थित वकील श्रीवास्तव ने का दावा कि सिया ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में उन्हें अपना वकील नियुक्त किया है और इसके लिए एक वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए गए हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि वकालतनामा से सिया ने उनको अपनी ओर से कोर्ट पेश होने का अधिकार दिया है। हालांकि, विवाद तब बढ़ गया जब सिया ने वडागांव मावल कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि श्रीवास्तव उनके वकील नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुशिंग उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नोटिस

सिया के इनकार के बाद भेजा नोटिस

सिया के इनकार करने पर श्रीवास्तव ने उनके भाई साहिल को कानूनी नोटिस जारी कर 7 दिन में 10 करोड़ रुपये हर्जाना देने की मांग की है। उन्होंने झूठे, अपमानजनक, निंदनीय, विकृत, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक मीडिया बयान को तत्काल वापस लेने और 48 घंटे में लिखित सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। उन्होंने 10 पन्नों के कानूनी नोटिस में कहा कि उनके पास वकालतनामा पर विधिवत हस्ताक्षर हैं और साहिल के आरोपों से उनकी पेशेवर साख को हानि पहुंची है।

Advertisement