अफगानिस्तान में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
क्या है खबर?
अफगानिस्तान के हिंदूकुश में शाम 7 बजे के करीब 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका असर भारत में भी देखने को मिला है। दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी धरती कांप उठी। इसके अलावा 6 देशों- पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी लोगों ने झटके महसूस किए।
भूकंप
अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर धरती की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में जुर्म से 43 किलोमीटर दक्षिण में आया था। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। भूकंप के घबराए लोगों के कई वीडियो सामने आए हैं।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके
#WATCH | J&K: Earthquake tremors felt in Srinagar and other parts of the region after an earthquake of magnitude 6.2 on the Richter scale occurred in Afghanistan. https://t.co/PRjYYF7S8G pic.twitter.com/93F1AOsalZ
— ANI (@ANI) June 27, 2026
पाकिस्तान
आज पाकिस्तान में भी आया था भूकंप
आज सुबह करीब 8 बजे पाकिस्तान में भी 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद 4.5 और 4.7 तीव्रता के 2 और भूकंप आए थे। बता दें कि अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जगह पर है खासतौर पर इसका हिंदू कुश इलाका। ये इंडियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने वाले क्षेत्र के ऊपर स्थित है।