राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गए
क्या है खबर?
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल, वे 13 जुलाई तक जेल में रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से सभी को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले में पुलिस ने बातचीत में हुए खुलासों की जानकारी नहीं दी है।
आरोप
पुलिस ने एक दिन पहले मारा था छापा
चंदा चोरी के मामले में पुलिस ने एक दिन पहले रविवार को अयोध्या में सभी आरोपियों के घर छापेमारी की थी और परिजनों से पूछताछ की। घरों से करीब 80 लाख रुपये बरामदगी हुए है। मामले में राम जन्मभूमि थाने में 305 ए, 306, 317 (2) 317(5) 316(5) 61(2) ए 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 13(1) (A) 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि, अभी गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ की जानकारी सामने नहीं आई।
गिरफ्तार
कौन-कौन गिरफ्तार?
अभी तक पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ड्राइवर और सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, कर्मचारी अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, करुणेश और लवकुश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनमें से 6 लोग दान की गिनती के काम में जुड़े थे। हालांकि, FIR में ट्रस्ट के किसी भी सदस्य का या कोई बड़ा नाम नहीं है। CCTV में चोरी करते दिखे लोग और उनकी मदद करने वालों पर FIR हुई है।