LOADING...
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया ने केतन से मांगकर प्रेमी चेतन को दिए थे 1 करोड़ रुपये
सिया ने केतन से मांगकर प्रेमी चेतन को दिए थे 1 करोड़ रुपये

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया ने केतन से मांगकर प्रेमी चेतन को दिए थे 1 करोड़ रुपये

लेखन गजेंद्र
Jun 29, 2026
04:42 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने हत्या से पहले ही अपने भविष्य को लेकर योजना बनानी शुरू कर दी थी। इस दौरान, सिया ने केतन से शादी के खर्च के लिए पैसे लिए थे, जो उसने चेतन को दे दिए थे। दोनों ने हत्या से आधे घंटे पहले बात की थी।

खुलासा

1 करोड़ रुपये की मदद और 3 साल अलग रहने की योजना

दोनों ने केतन की हत्या के बाद 3 साल तक अलग रहने की योजना बनाई थी ताकि किसी को शक न हो। इस दौरान चेतन अपने आप को आर्थिक रूप से स्थिर करता और सिया के परिवार को शादी का प्रस्ताव देता, इसके बाद सिया के परिवार की सहमति से शादी होती। केतन ने सिया को शादी के खर्च के लिए 1 करोड़ रुपये दिए थे, जो सिया ने चेतन को दे दिए, ताकि चेतन अपने व्यवसाय में निवेश करे।

खुलासा

आखिरी कॉल 34 मिनट

पुलिस ने बताया कि चेतन ने टोल प्लाजा पर सबूत से बचने के लिए पुणे से लोहागढ़ किले तक 90 किलोमीटर की यात्रा स्कूटर से की थी। जांच में पता चला है कि केतन की हत्या से पहले दोनों ने करीब 34 मिनट तक फोन पर बात की थी, जो उनकी अंतिम कॉल थी। योजना के मुताबिक, सिया को वारदात के समय केतन से दूर रहना था, ताकि खाई में गिरते समय वह सिया को पकड़कर न खींच ले।

Advertisement