अयोध्या बार एसोसिएशन राम मंदिर चंदा चोरी आरोपियों का नहीं लड़ेगा मुकदमा, CBI जांच की मांग
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अयोध्या बार एसोसिएशन ने सोमवार को ऐलान किया है कि वह चंदा चोरी के 8 आरोपियों में से किसी को भी बचाने के लिए मुकदमा नहीं लड़ेगा। साथ ही, एसोसिएशन ने यह भी घोषणा की कि आरोपियों की ओर से पेश होने वाले किसी भी वकील पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
ऐलान
चंदा चोरी मामले पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक
यह फैसला अयोध्या में फैजाबाद एडवोकेट्स एसोसिएशन की बैठक के दौरान लिया गया। यहां सदस्यों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि क्या वकीलों को इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों का बचाव करना चाहिए? बैठक के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा, "मामले में कोई भी वकील आरोपी का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा और यदि कोई करता है, तो उस पर प्रत्येक आरोपी के प्रतिनिधित्व के लिए 5-5 लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।"
बैठक
ये फैसले भी लिए गए
बैठक में फैसला लिया गया कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, चंदा चोरी मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई जाएगी। बैठक में तीनों सदस्यों को 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़ने को भी कहा गया है, अन्यथा अयोध्या में चक्का जाम किया जाएगा। हालांकि, इस फैसले पर संशय है।
ट्विटर पोस्ट
अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक की जानकारी
राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा फैजाबाद बार एसोसिएशन
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) June 29, 2026
एसोसिएशन का ऐलान- जो भी चंदा चोरी के आरोपियों का केस लड़ेगा उसे जमा करनी होगी सहयोग राशि, प्रत्येक आरोपी के हिसाब से ₹500000 जमा करने होंगे
वकीलों ने कहा- ये मामला आस्था से जुड़ा है, इसलिए हम आरोपियों का… pic.twitter.com/RA8BKonTxs
ट्विटर पोस्ट
बैठक में राम मंदिर चंदा चोरी का विरोध
चम्पतराय , अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा-!
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) June 29, 2026
अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक मे बड़ा एलान किया गया है कहा गया है की "चम्पतराय , अनिल मिश्रा और गोपाल राय" को अयोध्या छोड़ना होगा, अगर 3 दिन के अंदर नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा.!
किसी को… pic.twitter.com/a6h5TyGBZm