उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवाल महिला पायलट घायल हुई है। हादसा दोपहर बाद साढ़े 3 बजे क्यंपुर-बहेरिया क्षेत्र के पास निर्माणाधीन राजमार्ग पर हुआ है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विमान में सवार 27 वर्षीय महिला प्रशिक्षु पायलट को अस्पताल भेजा है। हालांकि, उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा भेजा गया है।
हादसा
घटना के समय 50 फीट ऊपर था विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी में मुंबई की रहने वाली कायनात ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्टी से सेसना 172 विमान से अकेले उड़ान भरी थी। करीब 50 फीट ऊपर जाने के बाद विमान अनियंत्रित हो गया और सीधे नीचे आ गया। विमान अनियंत्रित होने के बाद बिजली के हाईटेंशन तारों में भी उलझकर नीचे गिर गया था। हालांकि, राजमार्ग निर्माण के कारण बिजली आपूर्ति बंद थी।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ की फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी से उड़ान भरने वाला एक ट्रेनी विमान पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास क्रैश हो गया। हादसे में 27 वर्षीय महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर… pic.twitter.com/zEV3R2SsB3
— Ashok Shera (@ashokshera94) June 29, 2026
जांच
बड़ा हादसा टला, जांच शुरू
विमान हादसे के समय कई वजह से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन जांच शुरू हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया हाईवे के पास जमीन से 33 फुट ऊंचा बिजली का खंभा था, जिस पर 33 हजार किलो वॉट का तार था। विमान इसी में उलझा था, लेकिन बिजली बंद होने से हादसा टल गया। साथ ही, विमान निर्माणाधीन 6-लेन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास गुजर रहे वाहन बच गए।