देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बावजूद जारी रहेगा बारिश-अंधड़ का दौर
पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बावजूद कई राज्यों में अंधड़-बारिश का दौर जारी है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ दत्त की गोली मारकर हत्या
पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ दत्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ग्वालियर: शादी से लौट रहे दोस्तों की कार बनी आग का गोला, 2 की मौत
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 लोग जिंदा जल गए।
पंजाब में विस्फोट को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा से जोड़ा, पुलिस ने पाकिस्तानी लिंक बताया
पंजाब के जालंधर और अमृतसर में विस्फोट के बाद राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है।
कोलकाता में TMC कार्यालय पर चला बुलडोजर, मुर्शिदाबाद में लेनिन की प्रतिमा तोड़ी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से तनाव बढ़ गया है। अब तक हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तनाव, संदेशखाली में पुलिसकर्मी और जवानों को गोली मारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बात तनाव बढ़ता दिख रहा है। यहां के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में मंगलवार देर रात पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के जवानों को गोली मारी गई।
मुंबई हवाई अड्डा 7 मई को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा, आखिर क्या है कारण?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) गुरुवार, 7 मई को पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान न कोई विमान उड़ान भरेगा और न ही कोई विमान उतरेगा।
अंधड़-बारिश से पारा 40 डिग्री के नीचे पहुंचा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देशभर में बारिश-अंधड़ के कारण मई के पहला सप्ताह गर्मी से राहतभरा रहा है। दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में मंगलवार को ओलावृष्टि भी देखने को मिली।
पंजाब: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर विस्फोट, थोड़ी देर बाद अमृतसर में धमाका, अलर्ट जारी
पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के बाहर और आसपास 2 सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।
सुप्रीम कोर्ट में 33 की जगह 37 होगी न्यायाधीशों की संख्या, प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर अन्य न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर विमान में पावर बैंक फटा, 5 यात्रियों के घायल होने की खबर
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की एक उड़ान में केबिन के अंदर धुआं उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी गर्भपात की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने जिस 15 वर्षीय गर्भवती रेप पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी थी, उसने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक बच्चे को जन्म दिया है।
UAE के तेल बंदरगाह पर ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल, प्रधानमंत्री मोदी ने निंदा की
अमेरिका और ईरान में युद्धविराम के बीच सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर ताजा ईरानी हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा दिया है।
देशभर में अंधड़-बारिश से तबाही, राजस्थान के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट
देश के कई हिस्सों में अंधड़-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात ने तबाही मचा रखी है। इससे उत्तर प्रदेश में 24 और बिहार में 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं हजारों पेड़ उखड़ गए, फसलों और बिजली व्यवस्था को तगड़ा नुकसान हुआ।
बिहार: भागलपुर में विक्रमशिला पुल 2 हिस्सों में बंटा, 25 मीटर हिस्सा गंगा नदी में बहा
बिहार के भागलपुर में सोमवार तड़के विक्रमशिला पुल ढह गया, जिससे राज्य में पुलों के निर्माण पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं।
उत्तर भारत में अंधड़-बारिश से थमा प्रचंड़ गर्मी का दौर, 19 राज्यों में अलर्ट जारी
उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़-बारिश के कारण मौसम बिगड़ा हुआ है। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तूफानी हवाएं जानलेवा साबित हो रही हैं।
चेन्नई: चलते विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल कूदा यात्री, उड़ानें हुईं प्रभावित
चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक यात्री ने चलते विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया। इससे विमान के अंदर और हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई।
दिल्ली में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, नए नियम लागू
दिल्ली सरकार यातायात चालान प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और समयबद्ध कर दिया है, जिससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के साथ सड़क सुरक्षा को बढ़ाया जा सकेगा।
#NewsBytesExplainer: क्या है ग्रेट निकोबार परियोजना और इसका क्यों हो रहा है विरोध?
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस द्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार की ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे विकास के नाम पर विनाश और 'प्राकृतिक और आदिवासी विरासत के खिलाफ घोटाला कहा है।
जबलपुर नाव हादसे में मृतकों की संख्या 13 हुई, आखिरी बचे 2 और शव बरामद
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। आज सुबह आखिरी लापता 2 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी के साथ तलाशी अभियान भी खत्म हो गया है।
पुणे: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म फिर हत्या, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; क्या-क्या पता है?
पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया है। घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया। इस दौरान हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
उत्तर प्रदेश: रील बनाने टंकी पर चढ़े 5 बच्चे, एक की मौत; 2 को वायुसेना ने बचाया
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के लिए 5 बच्चे 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उतरते हुए सीढ़ी टूट गई और 3 बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
12 राज्यों में तूफानी बारिश को लेकर चेतावनी, तापमान आएगी गिरावट
देश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को अंधड़-बारिश के कारण कई शहरों में पारा 40 डिग्री के नीचे आ गया।
दिल्ली: विवेक विहार में आग लगने से 9 लोगों की मौत, AC में धमाके की आशंका
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं कुछ लोग झुलस गए है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना है।
दिल्ली: सफदरजंग इलाके में जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शनिवार को एक जज ने अपने घर में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ में IED धमाका, DRG के 4 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आकर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 4 जवान शहीद हो गए हैं।
बांग्लादेश ने भारतीयों के लिए वीजा सेवाएं बहाल कीं, भारत की क्या है योजना?
भारत और बांग्लादेश के संबंधों में कई महीनों के तनाव के बाद अब नरमी आ रही है। बांग्लादेश ने सभी श्रेणियों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को पूरी तरह से शुरू कर दिया है।
AAP से भाजपा में गए संदीप पाठक के खिलाफ FIR, पुलिस पहुंची तो पिछले दरवाजे से भागे
पंजाब पुलिस ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ 2 FIR दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और शोषण से जुड़े मामलों में ये FIR हुई है और गैर-जमानती धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।
TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं
पश्चिम बंगाल में मतगणना के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने कहा कि काउंटिंग टेबल पर केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती नियमों के खिलाफ नहीं है।
दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश-अंधड़ की चेतावनी, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम
भीषण गर्मी के बीच इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं अंधड़-बारिश के कारण सूरज की तपिश कमजोर पड़ती दिख रही है तो कहीं ओलावृष्टि ने लू के थपेड़ों से राहत प्रदान की है।
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ा, आगरा में मीटर उखाड़कर बिजली विभाग में फेंका
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें लोगों ने अपने घरों से मीटर उखाड़कर बिजली विभाग के दफ्तर के सामने फेंकते दिख रहे हैं।
TMC-भाजपा के हंगामे के बाद कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा बढ़ाई गई, धारा 163 लागू
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कोलकाता में वोटों की कथित हेराफेरी को लेकर बीती रात खूब हंगामा हुआ। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने उन 7 क्षेत्रों में लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है, जहां वोटों की गिनती होनी है।
जेवर के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 15 जून से शुरू होगी उड़ान
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। यहां से 15 जून से उड़ान शुरू होगी।
हिमंत बिस्वा सरमा ने घुसपैठियों पर ऐसा क्या कहा, जो भड़का बांग्लादेश? उच्चायुक्त को तलब किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने एक और बयान के चलते विवादों में हैं। इस बार उनके बयान से उपजा विवाद सीमा पार तक पहुंच गया है और बांग्लादेश ने ढाका में पदस्थ कार्यवाहक भारतीय उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब किया है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू, चीन ने आधिकारिक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाकर 1,000 की
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। चीन ने इस बार दर्शन के लिए आधिकारिक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा दी है।
केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अडाणी; VIP कल्चर को लेकर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, हुई नारेबाजी
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद लगातार अव्यवस्था की खबरें आ रही हैं। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में VIP कल्चर से नाराज तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा।
अमेरिका ने भारत को चीन-वियतनाम के साथ प्राथमिकता निगरानी वाली सूची में रखा, क्या है मतलब?
अमेरिका ने गुरुवार को एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत को बौद्धिक संपदा अधिकारों के मामले में एक प्रमुख चिंता या 'प्राथमिकता वाला विदेशी देश' बताया गया है।
महाराष्ट्र: ठाणे में भाजपा सांसद हेमंत सावरा की कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर, बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार तड़के भाजपा सांसद हेमंत सवरा एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए।
आज से कई बदलाव लागू; एक घर में LPG-PNG कनेक्शन नहीं, सिलेंडर बुकिंग के लिए OTP जरूरी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) के इस्तेमाल से जुड़े नए नियमों को आज यानी 1 मई से लागू कर दिया है। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने उन घरों को टारगेट किया है जिनके पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूबा, 8 शव मिले
मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया।