LOADING...
केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अडाणी; VIP कल्चर को लेकर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, हुई नारेबाजी
अपने विवाद की 40वीं वर्षगांठ पर पत्नी के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे गौतम अडाणी (तस्वीर: एक्स/@gautam_adani)

केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अडाणी; VIP कल्चर को लेकर तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा, हुई नारेबाजी

लेखन गजेंद्र
May 01, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद लगातार अव्यवस्था की खबरें आ रही हैं। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में VIP कल्चर से नाराज तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने केदारनाथ परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष और राज्य स्तरीय मंत्री हेमंत द्विवेदी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाए। पुरोहितों ने मंदिर व्यवस्था में बढ़ते VIP कल्चर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की है।

गुस्सा

गौतम अडाणी पहुंचे थे दर्शन करने

देवभूमि डायलॉग के मुताबिक, अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ अपने विवाह की 40वीं वर्षगांठ पर केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे थे। वे सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और निजी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ उतरे। यहां VIP आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी और प्रशासन अलर्ट था। बताया जा रहा है कि आम श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच VIP दर्शन से तीर्थ पुरोहित नाराज हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

मांग

आम श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

तीर्थ पुरोहितों के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा रही प्राथमिकता से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बता दें कि BKTC और जिला प्रशासन दावा करता है कि इस बार यात्रा में VIP कल्चर खत्म किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कह चुके हैं कि सभी श्रद्धालु एक समान हैं, किसी को VIP ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद VIP कल्चर का पालन हो रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

केदारनाथ धाम में VIP कल्चर को लेकर हंगामा

Advertisement