उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ा, आगरा में मीटर उखाड़कर बिजली विभाग में फेंका
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आगरा से एक वीडियो सामने आई है, जिसमें लोगों ने अपने घरों से मीटर उखाड़कर बिजली विभाग के दफ्तर के सामने फेंकते दिख रहे हैं। यह घटना अकोला कस्बे की बताई जा रही है। इससे महिले महिलाओं ने घर में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सिर पर रखकर बिजली दफ्तर तक मार्च निकाला था। मेरठ, लखनऊ, बांदा, हापुड़, आगरा, प्रतापगढ़ में भी ऐसे प्रदर्शन हो चुके हैं।
विरोध
स्मार्ट मीटर को लेकर क्यो हैं विरोध?
प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में साधारण पोस्टपेड मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसके बाद शिकायतें सामने आ रही हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर लगने के बाद उनका बैलेंस निगेटिव में चला गया, जिसके बाद उनके घरों की बिजली काट दी गई। हालांकि, अब सरकार ने 200 रुपये तक निगेटिव बैलेंस होने पर बिजली न काटने की बात कही है।
समस्या
कई जिलों में बिजली बिल बढ़ने का आरोप
हरदोई समेत कई जिलों से शिकायतें सामने आई है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली उपभोक्ताओं का मीटर तेज भाग रहा है। पिछले दिनों बिजली उपभोक्ता समाधान दिवस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर लगने के बाद सामान्य से अधिक बिल आने की शिकायत की थी। इसको कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सड़क पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध
ओवर स्मार्ट मीटर बुलेट ट्रेन की गति से
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 1, 2026
उखाड़कर फेंके जा रहे हैं....!
यूपी के आगरा से सामने आई उग्र प्रदर्शन की तस्वीर...!
ये स्मार्ट मीटर ही यूपी में BJP को ले डूबेगा...? pic.twitter.com/DC2nSTfCc2