चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर विमान में पावर बैंक फटा, 5 यात्रियों के घायल होने की खबर
क्या है खबर?
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडिगो की एक उड़ान में केबिन के अंदर धुआं उठता देखा गया। बताया जा रहा है कि एक यात्री के बैग में रखा पावर बैंक फट गया। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद फौरन यात्रियों को स्लाइड के जरिए उतारा गया। घटना के समय विमान हवाई अड्डे पर ही खड़ा था, जिससे यात्रियों को कोई हानि नहीं पहुंची।
घटना
यात्री के पावर बैंक से उठा धुआं
तेलंगाना के हैदराबाद से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 108 लैंडिंग के बाद खड़ी थी। तभी एक यात्री के मोबाइल चार्जर पावर बैंक से धुआं उठने लगा, जिसकी सूचना चालक दल के सदस्यों को दी गई। एयरलाइंस ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तत्काल निकासी की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया और उनकी देखभाल के लिए टीम तैनात है।
हादसा
5 यात्रियों के घायल होने की खबर
एयरलाइंस और हवाई अड्डा प्राधिकरण ने अभी हादसे में घायलों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन 5 यात्रियों को हल्की चोट की खबर है। यात्रियों ने बताया कि विमान का केबिन धुएं से भर गया था। हालांकि, समय रहते इस पर काबू पा लिया गया। शुक्र था कि हादसा लैंडिंग के बाद हुआ। बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक, पावर बैंक हैंड बैग में ले जाने की अनुमति है, लेकिन उसे विमान में चार्ज नहीं कर सकते।
ट्विटर पोस्ट
मौके पर अफरा-तफरी
IndiGo Spokesperson:
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 5, 2026
“On 5 May 2026, while IndiGo flight 6E 108 from Hyderabad to Chandigarh was stationary after landing, an incident involving a customer's personal electronic equipment catching fire was reported.*
In the interest of safety, an immediate evacuation was… pic.twitter.com/9wTenW6THX