देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
क्या अब विदेश यात्रा पर लगेगा अतिरिक्त कर? प्रधानमंत्री मोदी ने खुद बताई सच्चाई
एक समाचार चैनल की रिपोर्ट में विदेश यात्रा पर कर, सेस या सरचार्ज लगाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया गया है।
प्रधानमंत्री का 5 देशों का दौरा कितना अहम? किन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों के दौरे पर हैं। आज अपने पहले पड़ाव पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे और राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों में LPG और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अहम समझौते हुए।
NEET पेपर लीक: CBI ने पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर को गिरफ्तार किया, बताया गिरोह का सरगना
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है। CBI कुलकर्णी को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रही है।
ईंधन बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी आगे आया, हफ्ते में 2 दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई
पश्चिम एशिया में संघर्ष से उपजे ऊर्जा संकट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सुप्रीम कोर्ट भी ईंधन बचाने के लिए आगे आया है।
BRICS विदेश मंत्रियों का सम्मेलन बिना साझा बयान के खत्म, ईरान युद्ध पर सामने आए मतभेद
दिल्ली में चल रही BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक बिना किसी संयुक्त बयान जारी किए खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि सदस्य देशों के बीच ईरान युद्ध को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई।
नोएडा आंदोलन के श्रमिकों को हिरासत में यातना का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने अपने सामने बुलाया
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले दिनों श्रमिक आंदोलन के बाद गिरफ्तार लोगों को पुलिस हिरासत में यातना देने का आरोप लगा है।
समय से 6 दिन पहले मानसून पहुंचेगा केरलम, 26 मई से झमाझम बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उमस भरी गर्मी से जूझ रहे केरलम समेत दक्षिण भारत के राज्यों को शुक्रवार को राहत भरी खबर सुनाई है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला को मंदिर घोषित किया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर बताया है। सुनवाई के दौरान हिंदू, मुस्लिम और जैन समुदायों के याचिकाकर्ताओं ने दलीलें पेश कीं और स्मारक में अपने-अपने समुदाय के लोगों के लिए उपासना का विशेष अधिकार मांगा।
NEET: 2025 में भी लीक हुआ पेपर? बिवाल परिवार के 4 बच्चे हुए थे पास
NEET पेपर लीक की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राजस्थान का बिवाल परिवार मुख्य सरगना के तौर पर सामने आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE पहुंचे, LPG को लेकर हुआ समझौता; 4 घंटे का दौरा कितना अहम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 5 देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। सबसे पहले वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
उन्नाव बलात्कार मामला: पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की आजीवन कारावास की सजा बहाल
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उन्नाव बलात्कार 2017 मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।
जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा अलर्ट जारी
जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से तेलंगाना के हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की एक उड़ान को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
NEET पेपर लीक: शिक्षा मंत्री बोले- अगले साल ऑनलाइन होगी परीक्षा, छात्रों का हित सर्वोपरि
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 3 मई को परीक्षा और 7 मई को NTA के पास आपत्ति आई थी।
अमेरिकी सरकार वापस लेगी अडाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का मुकदमा, क्यों पीछे हटे ट्रंप?
अरबपति उद्योगपति और अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी को जल्द ही अमेरिका में चल रहे धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के मुकदमे में राहत मिल सकती है।
जस्टिस स्वर्णकांता शराब नीति मामले की सुनवाई से अलग हुईं, केजरीवाल पर होगी अवमानना की कार्रवाई
दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि वह कथित तौर पर मानहानिकारक और अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करेंगी।
सबरीमाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिन सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा, क्या-क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट की 9 जजों की संवैधानिक पीठ ने मामले पर लगातार 16 दिन तक सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।
कोच्चि से लक्षद्वीप के बीच भारत का पहला समुद्री विमान, अगाती हवाई अड्डे पर सफल ट्रायल
केरलम के कोच्चि से खूबसूरत द्वीप समूह लक्षद्वीप तक भारत के पहले समुद्री विमान (सीप्लेन) का चलना जल्द ही साकार होने वाला है। दोनों इलाकों में समुद्री विमान का ट्रॉयल सफल हो गया है।
दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम' लागू, निजी कंपनियों को भी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपनाते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार ने गुरुवार को हफ्ते में 2 दिन के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' लागू कर दिया है।
दिल्ली लाल किला धमाका: NIA ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, 10 आरोपियों के नाम
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनके संबंध अंसार गजवत-उल-हिंद' (AGuH) से है, जो अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की ही शाखा है।
ओमान तट पर भारतीय ध्वज वाला जहाज संदिग्ध ड्रोन-मिसाइल हमले से डूबा, भारत ने निंदा की
ओमान के तट पर बुधवार को भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर संदिग्ध ड्रोन-मिसाइल से हमला हुआ था, जिससे जहाज डूब गया था। गुरुवार को भारत सरकार ने हमले की निंदा की है।
BRICS बैठक में जयशंकर का अमेरिकी टैरिफ पर निशाना, बोले- एकतरफा दंडात्मक उपायों का समाधान जरूरी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को दिल्ली में BRICS समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक अध्यक्षता की, जिसमें अमेरिकी टैरिफ समेत ईरान और गाजा युद्ध का मुद्दा उठाया।
मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; 3 लोगों की मौत, 25 घायल
मध्य प्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ है, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है।
अंडमान और निकोबार में 16 मई को पहुंचेगा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बादल
गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बार मानसून की बारिश थोड़ी जल्दी राहत दे सकती है।
दिल्ली में निजी बस के अंदर महिला से गैंगरेप, चालक और परिचालक गिरफ्तार
दिल्ली में निर्भया कांड की याद दिलाने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां के रानी बाग इलाके में एक निजी बस में महिला का गैंगरेप किया गया है।
उत्तर प्रदेश की आंधी-तूफान में 56 की मौत; बरेली में उड़ा व्यक्ति, 38 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुधवार रात को पश्चिमी विक्षोभ का भयानक असर दिखा। यहां तेज आंधी-तूफान, बारिश-ओलावृष्टि और बिजली गिरने से हाहाकार मच गया।
कर्नाटक: स्कूल-कॉलेज में हिजाब और जनेऊ पर रोक नहीं, सिद्धारमैया सरकार ने पलटा 2022 का फैसला
कर्नाटक के स्कूलों में छात्र-छात्राएं अब हिजाब और जनेऊ पहन सकेंगे। राज्य सरकार ने साल 2022 में जारी उस विवादित आदेश को वापस ले लिया, जिसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर रोक लगाई गई थी।
NEET पेपर लीक पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कहा- NEET को खत्म किया जाए
पेपर लीक होने के बाद राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रद्द की गई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 पर तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) का बयान आया है।
सरकार ने 14 खरीफ फसलों की MSP बढ़ाई, पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना भी मंजूर
केंद्र सरकार ने 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, सामने आया कारण
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है।
प्रधानमंत्री की अपील का असर; फ्रांस नहीं जाएंगे महाराष्ट्र के नेता, मेट्रो में दिल्ली के मंत्री
ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेश यात्राओं से बचने की अपील की थी। खुद प्रधानमंत्री ने अपनी कारों के काफिले में कटौती की है। अब कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने इस अपील का पालन करते हुए अपना काफिला छोटा किया है और विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं।
TVK विधायक के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट के आदेश से सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- अत्यंत निदंनीय
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें उसने तमिलागा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक आर सीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से मना किया था।
NEET 2026: राजस्थान के एक हॉस्टल मालिक ने कैसे किया पेपर लीक का खुलासा?
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 के पेपर लीक की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। इस बीच लीक को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
अजित पवार के विमान हादसे के 3 महीने बाद बारामती में एक और प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त
महाराष्ट्र के बारामती में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के 3 महीने बाद बुधवार को एक और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है।
कौन थे अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव, जिन्होंने राजनीति में नहीं बनाया करियर?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार तड़के लखनऊ में निधन हो गया। वह मात्र 38 साल के थे।
राजस्थान में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के कई हिस्सों में सूरज की तपिश प्रचंड़ होती जा रही है। राजस्थान में पारा 48 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने SPG को काफिला आधा करने को कहा, इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत को लेकर बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को अपने काफिले में कारों की संख्या घटाने को कहा है।
अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में निधन
भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया।
NEET-UG 2026: 'गेस पेपर' मामले में BAMS छात्र गिरफ्तार, 10 लाख रुपये में किया था सौदा
महाराष्ट्र के नासिक पुलिस की अपराध शाखा को व्हाट्सऐप पर वायरल हुए 'गेस पेपर' के कारण लीक हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2026 के पेपर के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
NEET UG 2026: एक व्हाट्सऐप मैसेज ने परीक्षा रद्द कराने में किस तरह निभाई भूमिका?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को गत 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2026 को रद्द करने का ऐलान किया है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत को नकारा, कहा- अभी 60 दिन का भंडार
पश्चिम एशिया में तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रो लेकर चिंता और अफवाह बढ़ गई है।