देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए FTA से दोनों देशों को क्या होगा फायदा?
भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार (27 अप्रैल) को नई दिल्ली के भारत मंडपम में अपने बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं।
3 दिनों तक जारी रहेगा भीषण लू का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश से मिलेगी राहत
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश शहरों का तापमान 40-46 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46 डिग्री के ऊपर चला गया।
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने फूड डिलीवरी एजेंट को गोली मारी, छाती से आर-पार हुई
दिल्ली के द्वारका में रविवार रात को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने एक 21 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी।
NSA अजित डोभाल ने UAE के राष्ट्रपति से की मुलाकात, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने मध्य पूर्वी देश की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत शनिवार को अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन केक को लेकर हुआ विवाद, गोलीबारी में परिवार के 3 सदस्यों की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर इलाके में जन्मदिन का जश्न उस समय भयावह हो गया जब चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भारत के मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन, मिला था पद्मश्री
भारतीय फोटो पत्रकारिता के दिग्गज और विश्व प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ली, 2 दिन पहले छोड़ी थी AAP
पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। आज सुबह जालंधर स्थित उनके आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है।
दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे विमान के इंजन में आग, 6 यात्री घायल
दिल्ली हवाई अड्डे पर एक बड़े विमान हादसे की खबर है। आज सुबह दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस एयरलाइन के विमान के इंजन में खराबी आ गई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वॉशिंगटन होटल गोलीबारी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बोले- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है।
उत्तर प्रदेश में 47 डिग्री पार पहुंचा तापमान, इन राज्यों में झुलसाएंगे लू के थपेड़े
देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। कई जगह तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर चला गया है।
मणिपुर: मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान तनाव, 5 जिलों में इंटरनेट बंद
मणिपुर में कुछ दिनों की शांति के बाद फिर हिंसा भड़क उठी है। बीते दिन उखरुल जिले में 2 अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई थी।
यूट्यूबर सलीम वास्तिक गिरफ्तार, 31 साल पहले की थी 13 वर्षीय बच्चे की हत्या
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 31 साल पहले एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या करने का आरोप है। इस मामले में सलीम जेल भी गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद पुलिस को चकमा देता रहा।
पश्चिम बंगाल: PDS घोटाले में ED ने 9 ठिकानों पर मारे छापे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी जारी है। आज ED ने कोलकाता समेत 9 जगहों पर छापा मारा है। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े राशन घोटाले में की गई है।
दिल्ली से बिहार तक 44 डिग्री तक पहुंचा पारा, अगले सप्ताह मिल सकती है राहत
देश के कई राज्यों में पारा 44 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी भीषण होती जा रही है। शुक्रवार को देश में प्रयागराज में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सोमवार से कुछ राज्यों में मौसम पलटने की संभावना है।
दिल्ली दंगा मामले में आरोपी इशरत जहां की जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली दंगा मामले में दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने निचली अदालत को फैसले को चुनौती थी।
केरलम में भीषण गर्मी, मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना की तरह स्वयं-लॉकडाउन का आग्रह किया
दक्षिण भारतीय राज्य केरलम में गर्मी अपने चरम पर है। भीषण लू की वजह से दोपहर में निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री पार कर गया है।
चाबहार बंदरगाह से बाहर निकल सकता है भारत, ईरानी कंपनी को हिस्सेदारी बेचने की तैयारी- रिपोर्ट
ईरान के चाबहार बंदरगाह को लेकर भारत जल्द ही बड़ा फैसला ले सकता है।
पश्चिम बंगाल का चुनाव करवा रहे 65 चुनाव अधिकारी ही मतदाता सूची से बाहर
पश्चिम बंगाल में हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) उन 65 अधिकारियों के ही नाम काट दिए गए हैं, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगी है।
हाथरस: लड़की भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, थाने के शौचालय में फांसी लगाई
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवक को पुलिस ने नाबालिग लड़की भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक ने पुलिस हिरासत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
भारत को 'नरक' बताने वाले ट्रंप के बयान पर अमेरिकी दूतावास ने दी सफाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब सफाई पेश की है। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि ट्रंप भारत को 'एक महान देश' मानते हैं, जिसका नेतृत्व उनके एक बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं।
उत्तराखंड के टिहरी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 8 की मौत
उत्तराखंड के टिहरी में गुरुवार शाम को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है।
भारतीय नागरिकों को राहत, फ्रांस सीमा में हवाई अड्डा ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं
फ्रांस ने भारतीय नागरिकों को राहत दी है। उसने गुरुवार को घोषणा की कि अब नागरिकों को फ्रांस के किसी हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से गुजरते समय हवाई अड्डा ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी।
15 टीमें, CCTV कैमरे और होटल वाई-फाई; कैसे पकड़ाया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा?
दिल्ली में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
बेंगलुरु: आईफोन फैक्ट्री के शौचालय में किशोरी ने बच्चे को जन्मा, गला काट कूड़ेदान में फेंका
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एपल आईफोन की फैक्ट्री के शौचालय में एक किशोरी ने नवजात को जन्म दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
ट्रंप ने अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सवाल उठाया, भारत-चीन को 'नरक' कहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूढ़ीवादी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का एक पत्र और वीडियो ट्रुथ पर साझा कर अपने देश में जन्मजात नागरिकता से जुड़े विवाद को एक बार फिर गहरा दिया है।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में ट्रक की चपेट में आए 3 वाहन; 11 मौत, 9 जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा गिरफ्तार, एक दिन पहले अन्य महिला से की थी ज्यादती
दिल्ली की अमर कॉलोनी में बुधवार को एक भारतीय राजस्व अधिकारी (IRS) की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
केदारनाथ में गुजराती श्रद्धालु की मौत, जिलाधिकारी हेलीकॉप्टर लेकर उड़े लेकिन शव को अनुमति नहीं मिली
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा बुधवार से शुरू हो गई है। इस बीच, पहले ही दिन एक गुजरात के श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, प्रधानमंत्री पर की थी विवादित टिप्पणी
चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये नोटिस खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें खड़गे ने प्रधानमंत्री को 'आतंकवादी' कहा था।
प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कांग्रेस नेता ने दी चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल को राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब केरल के कांग्रेस नेता टीएन प्रतापन ने प्रधानमंत्री के भाषण को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
गुजरात के वलसाड में ब्रेक फेल होने के बाद पिकअप वाहन पलटा, 6 की मौत
गुजरात के वलसाड जिले में बुधवार को यात्रियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया, जिससे उसमें बैठे 6 यात्रियों की मौत हो गई।
यासीन मलिक ने कश्मीर अलगाववाद बढ़ाने के लिए पाकिस्तानी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से की थी मुलाकात
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली हाई कोर्ट को एक हलफनामा दाखिल कर बताया कि कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के संपर्क में था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने LPG संकट पर सुनवाई से इनकार किया, कहा- सरकार प्रयास कर रही
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LPG) के संकट और कालाबाजारी के आरोपों वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
ईरान ने 2 जहाजों को जब्त किया, एक गुजरात जाने वाला मालवाहक शामिल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की घोषणा के बाद भी ईरान की होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्ती जारी है।
राजनाथ सिंह बोले- हो सकता है कि भारत अमेरिका-ईरान युद्धविराम में भूमिका निभाए और सफल हो
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जिसको लेकर भारत में काफी सवाल उठ रहे हैं।
I-PAC मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप कर लोकतंत्र खतरे में नहीं डाल सकतीं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि एक मुख्यमंत्री इस तरह के कार्यों से लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
पहलगाम हमले का एक साल: इजरायल से लेकर ब्रिटेन तक ने जताई संवेदनाएं, क्या-क्या कहा?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल हो गया है। इस हमले में 24 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत देश के हर तबके ने इस कायरानी हरकत की निंदा की है।
दिल्ली: IRS अधिकारी की बेटी का शव कमरे में मिला, रेप के बाद हत्या का शक
दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित अमर कॉलोनी में रहने वाले एक भारतीय राजस्व अधिकारी (IRS) के घर पर उनकी 21 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में पाई गई है।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मालेगांव बम धमाके के चारों आरोपियों को बरी किया
महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2006 में हुए बम धमाके मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी चारों आरोपियो को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी लोकेश शर्मा, धन सिंह, राजेंद्र चौधरी और मनोहर नरवरिया को निर्दोष माना और उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया।
इजरायल ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि दी, कहा- आतंकवाद के खिलाफ साथ हैं
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर इजरायल ने अपना संदेश साझा किया है।