देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
पश्चिम बंगाल में सीमा बाड़ के आदेश पर बांग्लादेश बोला- हम कटीलें तारों से नहीं डरते
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भूमि हस्तांतरित का आदेश दिया है, जिस पर बांग्लादेश का बयान आया है।
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब तक 15 पकड़े गए, जयपुर से कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार
पेपर लीक के कारण रद्द हुई राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
चेन्नई से अबू धाबी के लिए उड़ान को तैयार एतिहाद विमान के पंख में लगी आग
तमिलनाडु के चेन्नई से अबू धाबी के लिए उड़ान की तैयारी कर रही एतिहाद एयरवेज के एक विमान में मंगलवार को आग लग गई।
CBI करेगी सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या की जांच, 7 सदस्यीय SIT का गठन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
4 दिन पहले दस्तक दे सकता है मानसून, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देश में अलग-अलग मौसम के रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अंधड़, मूसलधार बारिश, ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
ED ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में TMC नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सुजीत बोस को राज्य में कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार किया आह्वान- पेट्रोल-डीजल बचाएं और वर्क फ्रोम होम करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के बाद सरकार ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
केंद्र सरकार ने सोमवार को आश्वासन दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट में TMC का दावा, SIR की वजह से प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल चुनाव
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा मुद्दा उठाया।
दिल्ली में असम और नागालैंड की 2 युवतियों से मारपीट और अभद्रता, 4 आरोपियों की पहचान
दिल्ली में एक बार फिर पूर्वोत्तर की युवतियों से नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया है। इस बार नेहरू प्लेस इलाके में असम और नागालैंड की युवतियों को निशाना बनाया गया है।
मनरेगा हुआ खत्म, अब VB G-RAM-G लागू; जानिए कबसे होगा शुरू
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देने वाला कानून मनरेगा खत्म कर दिया है। अब इसकी जगह 1 जुलाई, 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB G-RAM-G) लागू होगा।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बड़े फैसले; भारत-बांग्लादेश सीमा पर लगेगी बाड़, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं।
बिहार में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद जान हथेली पर लेकर नदी पार कर रहे लोग
बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने के बाद भागलपुर से सीमांचल आने-जाने के लिए लोगों ने नया तरीका खोज लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीयों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील क्यों की?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीयों से अपने खर्चों में कटौती करने का आग्रह किया है।
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश और बिहार से 3 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में विशेष जांच दल (SIT) ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किया पेट्रोल-डीजल के संयमित इस्तेमाल का आह्वान, सोना न खरीदने की भी अपील
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक ईंधन आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है।
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री जिस रास्ते से गुजरे, उसके नजदीक मिली जिलेटिन की छड़ें, एक हिरासत में
बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन की कम से कम 2 छड़ें बरामद की गई हैं। इनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में होता है।
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका के बाद हाई अलर्ट जारी
दिल्ली पुलिस ने संभावित आतंकी हमले की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा है।
दिल्ली में 11 और 12 मई को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 और 12 मई को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत ने एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण, कई लक्ष्यों पर कर सकती है हमला
भारत ने ओडिशा के तट पर एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
होर्मुज में नाव में आग लगने से एक भारतीय की मौत, 4 घायल; 17 बचाए गए
होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। एक नाव में आग लगने से एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जलकर घायल हो गए हैं। घायलों का दुबई में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने गिरफ्तार किया, सुबह पड़ा था ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आज ही उनके सरकारी आवास समेत कई ठिकानों पर छापा मारा गया था।
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे अगले CDS, नौसेना को भी मिला नया प्रमुख
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे रक्षा मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
हंतावायरस पर नजर रख रहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, कहा- तैयारियों की समीक्षा कर रहे
अटलांटिक महासागर में काबो-वर्डे के पास जहाज MV होंडियस में हंतावायरस के मरीज सामने आने और संक्रमण से 3 मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट हुआ है।
1.19 लाख स्कूलों में बिजली नहीं, लड़कियों के लिए शौचालय नहीं- नीति आयोग की रिपोर्ट
देशभर के सरकारी स्कूलों की हालत कितनी खराब है, यह खुलासा नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ है।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री पर मुकदमा चलाने में देरी, सुप्रीम कोर्ट नाराज
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नल सोफिया कुरैशी को 'आतंकवादियों की बहन' कहने के मामले में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है।
ISI मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली में मंदिर-ढाबा, सैन्य शिविर और पुलिस थाना थे निशाने पर
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगह हमले की योजना बना रही थी।
केदारनाथ में मुख्यमंत्री धामी का दौरा, श्रद्धालु तड़के 2 बजे से कतार में खड़े
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में VIP संस्कृति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बाद भी श्रद्धालुओं को दरकिनार किया जा रहा है।
TCS नासिक मामला: यौन उत्पीड़न की मुख्य आरोपी निदा खान 42 दिन बाद गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े मामले में मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को 42 दिन की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
हंतावायरस से प्रभावित जहाज पर 2 भारतीय चालक भी सवार, स्थिति की जानकारी नहीं- रिपोर्ट
अटलांटिक महासागर में काबो-वर्डे के पास जिस डच-झंडे वाले MV होंडियस जहाज पर हंतावायरस फैला है, उसमें 2 भारतीय भी शामिल हैं। वे चालक दल का हिस्सा हैं।
अगले 5 दिनों में फिर तीखे होंगे गर्मी के तेवर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
मई में भीषण गर्मी की बजाय अंधड़-बारिश के कारण मौसम में उलटफेर देखा जा रहा है। सुबह-शाम मौसम सुहाना बना हुआ है, जबकि दाेपहर में तेज धूप निकल रही है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद SIR अपीलीय न्यायाधिकरण से न्यायमूर्ति टीएस शिवज्ञानम का इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान के लिए बुकिंग शुरू, 15 जून को पहली उड़ान
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आम यात्रियों की उड़ान 15 जून से शुरू होगी, जिसके लिए गुरुवार शाम से बुकिंग शुरू हो गई है।
भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने कहा- पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को अपनी लड़ाई बनाई
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अभियान से जुड़ी जानकारियां साझा की।
तमिलनाडु ने ड्रग के ओवरडोज से होने वाली मौतों में पंजाब को पीछे छोड़ा
मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली मौत के मामले में तमिलनाडु ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है।
अनिल अंबानी ने NDTV पर मानहानि मुकदमा किया, कहा- अडाणी दिखा रहे उनकी कंपनी में दिलचस्पी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में घिरे उद्योगपति अनिल अंबानी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अडाणी समूह की मीडिया कंपनी NDTV के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट में 22 आरोपियों की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
महाराष्ट्र की बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति की फर्जी मुठभेड़ में हुई हत्याओं के मामले में सभी 22 आरोपियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ, प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदली
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश- आतंकवाद को हराने का मजबूत इरादा कायम
पिछले साल अप्रैल में जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया था, जिसकी गुरुवार को पहली वर्षगांठ है।
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या से पहले हुई थी रेकी, जानिए कैसे हुई वारदात
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार रात को हुई भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर कई जानकारी सामने आई है।