दिल्ली: विवेक विहार में आग लगने से 9 लोगों की मौत, AC में धमाके की आशंका
क्या है खबर?
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं कुछ लोग झुलस गए है। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
हादसा
सुबह 3:47 बजे लगी आग
अग्निशमन दल के एक कर्मचारी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। कम से कम 15 लोगों को बचाया गया है। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कूलिंग प्रक्रिया जारी है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली के विवेक विहार में बड़ी घटना
#WATCH | Delhi: A fire broke out in a 4-storey building in Vivek Vihar, Shahdara. So far, 3-4 bodies have been found. Several fire tenders are on the spot. pic.twitter.com/5ZslBbmLmp
— ANI (@ANI) May 3, 2026
बयान
पुलिस ने कहा- 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया
शाहदरा जिले के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने कहा, "सुबह-सुबह, लगभग 4 बजे, आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे लगे, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।" पुलिस के अनुसार, उन्होंने सभी शव बरामद कर लिए हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को सौंप दिया गया है। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग
AC में धमाके की आशंका
एक स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि सुबह करीब 3:13 बजे AC में धमाके से घर में आग लगी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आग सबसे पहले दूसरी मंजिल के एक फ्लैट में लगी और धीरे-धीरे ऊपर की सभी मंजिलों में फैल गई। यहां 4 लोग थे, जिनकी मौत हो गई। वहीं, तीसरी मंजिल पर मौजूद जान बचाने के लिए छत पर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था।
रहवासी
20 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
एक अन्य निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि आशंका है कि कम से कम एक या 2 परिवार अभी भी फंसे हुए हैं, जबकि लगभग 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने ANI से कहा, "दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने बालकनी से लगभग 20 लोगों को बचाया। पीछे वाले फ्लैट से कुछ लोग बाहर निकल पाए। मुझे लगता है कि 1 या 2 परिवार अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।"