देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
DAP खाद नहीं होगी महंगी, राजस्थान में स्थापित होगी HPCL रिफाइनरी; जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आम आदमी, किसानों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
देशद्रोह मामले में दोषी रामपाल बाबा को मिली जमानत, 11 साल बाद हरियाणा जेल से छूटा
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बुधवार को देशद्रोह मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल बाबा को जमानत दे दी।
बांग्लादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा कितना अहम, क्या संबंधों में आएगी नरमी?
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर खलीलुर रहमान 7 से 9 अप्रैल तक भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
भारत ने युद्धविराम का स्वागत किया, विदेश मंत्री एस जयशंकर UAE का दौरा करेंगे
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा होने के बाद भारत ने इसका स्वागत किया है।
भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम होते ही भारत ने अपने सभी नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है, ताकि भविष्य के संभावित बड़े खतरे से बच सकें।
11 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि का खतरा, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम
एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और हवा का पैटर्न बदलने के कारण इस बार ऐसा लग रहा है कि समय से पहले ही मानसून आ गया है।
महाठग सुकेश चंद्रशेकर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत मिली
दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगलवार को 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जमानत दे दी है।
पानी नहीं बर्फ पर भी उतर सकता है यह सी-प्लेन, गंगा की लहरों पर हुआ परीक्षण
स्काईहॉप एविएशन ने उत्तराखंड़ के हरिद्वार में गंगा बैराज में एक कंवर्टेड सी-प्लेन का सफल परीक्षण किया गया। यह भारत में वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ईरान के अल्बोर्ज प्रांत पर अमेरिकी-इजराइली हमलों में 18 लोग मारे गए, 24 घायल
पश्चिमी एशिया में संघर्ष तेज हो गया है। मंगलवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के अल्बोर्ज प्रांत के रिहायशी इलाकों पर भारी बमबारी की है।
मणिपुर के बिष्णुपुर में रॉकेट हमले के बाद भड़की हिंसा; इंटरनेट बंद, कर्फ्यू लगा
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। सोमवार रात को बिष्णुपुर जिले में एक घर में रॉकेट हमले के बाद 2 बच्चों की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास विस्फोटक का जखीरा मिला, इलाके में अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय से 2 किलोमीटर दूर विस्फोटकों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया।
एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया बढ़ाया, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ
पश्चिमी एशिया में संघर्ष के कारण जेट ईंधन का संकट पैदा हुआ है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर ईंधन अधिभार बढ़ा दिया है।
तमिलनाडु के कलपक्कम में ऐसा क्या हुआ, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने बताया बड़ी परमाणु उपलब्धि?
तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित कलपक्कम में भारत को असैन्य परमाणु ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है।
मणिपुर के बिष्णुपुर में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने घर पर रॉकेट दागा, 2 बच्चों की मौत
मणिपुर में शांति प्रयासों को झटका लगा है। यहां के बिष्णुपुर जिले में सोमवार रात को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर रॉकेट हमला किया, जिसकी चपेट में 2 बच्चों की मौत हो गई।
अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, अधिसूचना जारी
आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में अमरावती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। उनके हस्ताक्षर के बाद सोमवार को केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई।
दिल्ली समेत 20 राज्यों में बारिश-अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानिए देशभर का मौसम
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मंगलवार (7 अप्रैल) को सुबह-सुबह कई राज्यों में बारिश शुरू होने से मौसम बदल गया है।
तमिलनाडु में पिता-पुत्र की हिरासत में मौत का मामला: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में पिता और पुत्र की हिरासत में मौत के मामले में मदुरै जिला और सत्र कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है।
अयोध्या में 'VIP-कल्चर' और 'सख्ती' से नाराजगी? संत बोले- अयोध्यावासी अब समझ रहे कश्मीर का दर्द
दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र परिसर में 'अयोध्या पर्व' का 3 दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत पर चर्चा हुई।
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसने वाली कार के बारे में क्या-क्या पता चला?
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार चालक बैरियर तोड़कर विधानसभा परिसर में घुस गया और विधानसभा अध्यक्ष की कार में स्याही फेंककर फरार हो गया।
हाई कोर्ट में खुद बहस करेंगे केजरीवाल, न्यायमूर्ति शर्मा को हटाने की याचिका पर नोटिस जारी
दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शराब नीति मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस और मिरांडा कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप मचा
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के 2 कॉलेजों रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
पुणे: समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में कसरत करते समय छात्र के ऊपर गिरा बास्केटबॉल का खंभा, मौत
महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक निजी समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में कसरत करते समय एक छात्र के ऊपर बॉस्केटबॉल का खंभा गिर गया।
अगले 72 घंटों में बरसेगी आफत की बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों में अलर्ट
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है।
झारखंड: धनबाद में गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
झारखंड के धनबाद जिले में गैस लीक होने से हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अनिल अंबानी-जेफ्री एपस्टीन के बीच सैकड़ों ईमेल भेजे गए, दावा- एपस्टीन ने नीति-नियुक्तियों की जानकारी दी
कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन और भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान सैकड़ों ईमेल और मैसेज में बातचीत हुई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने हालिया जारी हुए दस्तावेजों के हवाले से ये जानकारी दी है।
देशभर में जारी है अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का कहर, फसलें हो रही बर्बाद
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भीषण गर्मी वाले दिनों में मौसम सुहाना बना हुआ है।
अहमदाबाद विमान हादसा: पीड़ित परिवारों का प्रधानमंत्री को पत्र, कहा- ब्लैक बॉक्स का डेटा सार्वजनिक हो
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। परिवारों ने विमान के ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में ISI से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, निशाने पर थे रेल सिग्नल; 4 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को बड़ी सफलता मिली है। ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से बताया जा रहा है।
दादरा नगर हवेली में नाइट्रोजन गैस के गोदाम में धमाका; 4 की मौत, 6 गंभीर घायल
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में एक नाइट्रोजन गैस के गोदाम में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 6 गंभीर रूप से घायल हैं।
भारत के एक और जहाज ने पार किया होर्मुज, 44,000 टन LPG लेकर आ रहा मुंबई
ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत के लिए एक और खुशखबरी आई है। होर्मुज से भारतीय झंडे वाला एक और जहाज सुरक्षित रूप से निकल गया है।
केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर घायल
चुनावी राज्य केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यहां के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम थरूर के काफिले को रोककर उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि हमले में गनमैन और ड्राइव को चोटें आई हैं।
महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में गिरी कार, 6 बच्चों समेत 9 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र के नासिक से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां शुक्रवार रात एक कार पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसके बाद एक ही परिवार के 9 यात्रियों की डूबकर मौत हो गई है। मरने वालों में 6 बच्चे भी शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
देश में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई।
राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, जमीन पर बिछी ओलों की चादर
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली।
स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन और युद्धपोत INS तारागिरी भारतीय नौसेना में शामिल, जानिए खासियत
भारत ने अपनी समुद्री ताकत बढ़ाते हुए शुक्रवार को स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया।
#NewsBytesExplainer: जन विश्वास विधेयक से 717 अपराधों में सजा खत्म, किन मामलों में नहीं होगी जेल?
जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 गुरुवार को संसद से पारित हो गया है। इस कानून का उद्देश्य छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर कर व्यापारिक माहौल को बेहतर बनाना और कई क्षेत्रों में अनुपालन को व्यवस्थित करना है।
एयरलाइंस के आगे फिर झुकी सरकार? विमानों में 60 प्रतिशत निशुल्क सीट देने का फैसला वापस
केंद्र सरकार ने पिछले महीने हवाई यात्रा करने वालों को बड़ी राहत देते हुए विमानों में अपनी पसंद की सीट चयन पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को हटा दिया था, लेकिन अब उसने यह फैसला वापस ले लिया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच नाविकों को खोने वाला भारत एकमात्र देश- विदेश सचिव
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रिटेन के नेतृत्व में गुरुवार को विदेश सचिव स्तर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भाग लिया।
दिल्ली के सभी जिलों में हुई मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की हुई समीक्षा
दिल्ली के सभी जिलों में आज रात 8 बजे मॉक ड्रिल की गई। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों के दौरान तैयारियों की समीक्षा करना था।
संसद से पारित ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पर संयुक्त राष्ट्र ने खेद जताया, जानिए क्या कहा
पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा से पारित किए गए ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) ने चिंता जताई है।