LOADING...
पंजाब: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर विस्फोट, थोड़ी देर बाद अमृतसर में धमाका, अलर्ट जारी
पंजाब के जालंधर में स्कूटर में विस्फोट के बाद अलर्ट जारी

पंजाब: जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर विस्फोट, थोड़ी देर बाद अमृतसर में धमाका, अलर्ट जारी

लेखन गजेंद्र
May 06, 2026
09:04 am

क्या है खबर?

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के बाहर और आसपास 2 सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। एक धमाका मंगलवार देर शाम 8 बजे के बाद हुआ, जो काफी हल्का था। इसके बाद दूसरा धमाका रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुआहै। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है। पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धमाका

जालंधर में BSF मुख्यालय के पास हुआ धमाका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद जालंधर में BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के बाहर एक विस्फोट हुआ था, जिसके बाद स्कूटर में आग लग गई और BSF चौक का टैफिक सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया एक एक्टिवा में धमाके से आग लगने की पुष्टि की है, लेकिन अभी जांच चल रही है। स्कूटर मालिक की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। गुरप्रीत पार्सल पहुंचाने का काम करता है।

धमाका

अमृतसर में छावनी की चारदीवारी पर धमाका

जालंधर में विस्फोट के कुछ घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे अमृतसर में खासा रोड पर स्थित BSF प्रतिष्ठान के पास स्थित सेना के शिविर के बाहर विस्फोट हुआ है। जहां विस्फोट हुआ, वह सेना छावनी क्षेत्र की चारदीवारी है। कम तीव्रता वाले विस्फोट से दीवार पर लगाई गई टीन की चादर क्षतिग्रस्त हो गई है। अमृतसर (ग्रामीण) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल मीर कासिम ने किसी व्यक्ति ने चारदीवारी की ओर कुछ फेंका था, जिससे विस्फोट हुआ है।

Advertisement

जांच

विस्फोट वाला इलाका अटारी-बाघा सीमा से 15 किलोमीटर दूर

पुलिस ने घटना की सूचना पर तुरंत बम निरोधक दस्ते को और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाया, जिसने नमूने एकत्र किए हैं। प्रारंभिक संदेह के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार किसी हमलावर ने घटनास्थल पर ग्रेनेड फेंका था। यह इलाका अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। शिविरों के पास हुए विस्फोट को लेकर पंजाब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है और लापरवाही का आरोप लगाया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

जालंधर में स्कूटर में विस्फोट का दृश्य

Advertisement