LOADING...
दिल्ली: सफदरजंग इलाके में जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दिल्ली: सफदरजंग इलाके में जज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

May 02, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शनिवार को एक जज ने अपने घर में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उताकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट मिलने से भी इनकार किया है। ऐसे में पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

आत्महत्या

क्या आत्महत्या का पूरा मामला?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक जज की पहचान अमन कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई है। वह कड़कड़डूमा कोर्ट में कार्यरत थे और उनका आवास ग्रीन पार्क में था। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर 1.45 बजे जज के परिवार के सदस्य ने फोन कर अमन के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम से शव को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच

पुलिस के बड़े अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची

पुलिस ने बताया कि इस मामले को आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया है। आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए हैं। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। अमन की अचानक हुई मौत से शहर के कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

जानकारी

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

Advertisement