इजरायल: खबरें
ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल पर चिपकाया स्पेन के प्रधानमंत्री का संदेश, इजरायल पर दाग रहा
ईरान ने तनाव के बीच अनोखा प्रयोग शुरू किया है। वह अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की युद्ध विरोधी टिप्पणी का बैनर चिपकाकर उसे इजरायल भेज रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य-पूर्व संकट पर की उच्च स्तरीय बैठक, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य-पूर्व संकट के बीच रविवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका ने ईरान के तेल पर से प्रतिबंध हटाए, क्या भारत को होगा फायदा?
ईरान युद्ध का कच्चे तेल और LNG की कीमतों पर खासा असर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है और भारत समेत कई देशों में ऊर्जा संकट सामने आ रहा है।
डिमोना को क्यों कहा जाता है 'मिनी इंडिया', यहां ईरान ने क्यों किया हमला?
ईरान ने आज दक्षिणी इजरायली शहर डिमोना पर मिसाइलें दागी हैं, जिनमें भारी नुकसान हुआ है। इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा मगेन डेविड अदोम के अनुसार, डिमोना में 3 दर्जन से अधिक लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी है।
ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर फैसला, दुश्मन को छोड़कर सभी जहाजों के लिए खुला रहेगा मार्ग
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने देने के अपने रुख में नरमी दिखाई है।
कतर में तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त हुआ सैन्य हैलीकॉप्टर, 6 लोगों की मौत
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच कतर में बड़ा हादसा हुआ है।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा 'जिंदा, लेकिन शासन से दूर', IRGC से रही फैसले- रिपोर्ट
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया आकलन बताते हैं कि वे जिंदा तो हैं, लेकिन संभवतः ईरान के नेतृत्व पर उनका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है।
ईरान से युद्धविराम को लेकर चर्चा की योजना बना रहा अमेरिका- रिपोर्ट
ईरान युद्ध में अब आगे क्या हो सकता है, इस पर अमेरिकी प्रशासन ने चर्चा शुरू कर दी है। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने अधिकारियों और सूत्रों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संभावित विचार में ईरान के साथ शांति वार्ता को लेकर बातचीत भी शामिल है।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी- 48 घंटे में होर्मुज खोले वरना ऊर्जा संयंत्रों पर करेंगे हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्यको पूरी तरह नहीं खोलाता है, तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला करेगा।
ईरान ने किया नतांज परमाणु केंद्र पर हमला होने का दावा, विकिरण रिसाव से किया इनकार
मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा तनाव के बीच ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है।
ईरान में अब तक हुई 2,000 लोगों की मौत, तेहरान विश्वविद्यालय ने लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका और इजरायल के संयुक्त रूप से ईरान पर हमला करने के बाद वहां मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध? नेतन्याहू के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अहम संकेत
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 22वें दिन में पहुंच गया है। अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान भी लगातार हमले कर रहा है।
ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की हत्या ने मोजतबा खामेनेई की चिंता बढ़ाई, ये कहा
अमेरिका और इजरायल से दो तरफा जंग लड़ रहे ईरान ने बीते 20 दिन में अपने कई बड़े नेता और अधिकारी खो दिए हैं, जिससे उनके शीर्ष नेतृत्व में खालीपन आ गया है।
इजरायल के हमले में ईरानी इस्लामिक गार्ड्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत
इजरायल के हमले में ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की भी मौत हो गई है।
ईरानी गैस फील्ड पर हमले को लेकर इजरायल-अमेरिका में मतभेद? दावा- अमेरिका पहले से जानता था
ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर अमेरिका और इजरायल में मतभेद सामने आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले से खुद को अलग कर लिया है और इजरायल को आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी है।
फ्रांसीसी नाविक के व्यायाम ऐप में हुई गड़बड़ी, विमानवाहक पोत के स्थान का हुआ खुलासा
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में बीच एक दिलचस्प खबर सामने आई है। फ्रांस के एक नौसेना अधिकारी ने नियमित व्यायाम के दौरान अनजाने में अपने ऐप से विमानवाहक पोत के स्थान का खुलासा कर दिया।
ऑस्कर पहुंची फिल्म पर भारत में 'पहरा', गाजा युद्ध की कहानी से क्यों डरा सेंसर बोर्ड?
ऑस्कर की दहलीज तक पहुंच गई गाजा की एक 5 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक कहानी अब भारत में सेंसरशिप के भंवर में फंस गई है।
ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका ने 16 विमान खोए
इजरायल से मिलकर ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे अमेरिका ने पिछले 20 दिन में अपने 16 विमान खो दिए, जिसमें 12 ड्रोन, 3 लड़ाकू विमान और एक बड़ा सैन्य विमान शामिल है।
ईरानी हमलों से कतर की गैस निर्यात क्षमता कम हुई, मरम्मत में लगेंगे 5 साल
ईरान ने अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर हुए हमले के बाद खाड़ी के कई देशों के तेल और गैस संयंत्रों को निशाना बनाया है।
नेतन्याहू का अमेरिका को युद्ध में घसीटने से इनकार, बोल- ईरान की परमाणु-मिसाइल निर्माण क्षमता खत्म
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ युद्ध के 20वें दिन अंतरराष्ट्रीय मीडिया के साथ पहली प्रत्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने जीवित होने की पुष्टि की।
ईरान युद्ध का 20वां दिन: सऊदी-UAE-कतर के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले, एशियाई शेयर बाजार धड़ाम
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 20वां दिन है। बीते 24 घंटे के घटनाक्रमों ने युद्ध का दायरा और फैला दिया है।
200 डॉलर प्रति बैरल होगी कच्चे तेल की कीमत, क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े गैस संयंत्र को निशाना बनाया है। इसके जवाब में ईरान ने भी कतर और सऊदी अरब में बुनियादी उर्जा ढांचों पर हमले किए हैं।
ईरान ने कतर के सबसे बड़े गैस संयंत्र पर किया हमला, भारत पर क्या होगा असर?
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध अब सैन्य ठिकानों से हटकर ऊर्जा ढांचों पर शिफ्ट हो गया है।
#NewsBytesExplainer: क्या है साउथ पार्स गैस क्षेत्र, ईरान और पूरी दुनिया के लिए ये कितना अहम?
ईरान और अमेरिका-इजरायल का युद्ध एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला कर दिया है।
सऊदी अरब ने ईरान के इस्लामिक मुद्दे पर घेरा, पूछा- इस्लामिक दुनिया में उनका क्या योगदान?
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच ईरान अपने उन पड़ोसी इस्लामिक देशों को निशाना बना रहा है, जो अमेरिका के सहयोगी हैं।
गैस प्लांट पर हमले से नाराज ट्रंप, बोले- इजरायल ईरानी गैस क्षेत्र पर हमला नहीं करेगा
पश्चिमी एशिया में तनाव अब एक-दूसरे देश के ऊर्जा क्षेत्रों पर हमलों तक पहुंच गया है, जिसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह नाराज हैं।
ईरान के मिसाइल हमले से कतर के रास लफान गैस संयंत्र को बड़ा नुकसान
इजरायल के हमले से बौखलाए ईरान ने बुधवार रात को कतर के रास लफान गैस संयंत्र को निशाना बनाया था, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- हवाई हमले में ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की मौत
अमेरिका-इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान ने एक और बड़ा अधिकारी खो दिया। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया कि ईरानी खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब हवाई हमलों में मारे गए हैं।
ईरान युद्ध में अब तक किन शीर्ष ईरानी नेता और अधिकारियों की मौत हुई है?
इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमला करने बाद मध्य-पूर्व में छिड़े युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। युद्ध शांत होने की जगह बढ़ता जा रहा है।
अली लारीजानी की मौत से बौखलाया ईरान, इजरायल पर मिसाइलों की बौछार की
ईरान अपने सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बौखला गया है। उसने बुधवार तड़के इजरायल पर मिसाइलों की बौछार शुरू कर दी है।
ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी अपने बेटे के साथ मारे गए, हुई पुष्टि
इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के एक और सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्ति अली लारीजानी की मौत हो गई है। ईरान ने इसकी पुष्टि की है।
अमेरिका: कौन हैं जो केंट, जिन्होंने ईरान युद्ध के विरोध में दिया इस्तीफा?
अमेरिका के आतंकवाद-रोधी केंद्र के निदेशक जो केंट ने ईरान में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के विरोध में इस्तीफा दे दिया।
अमेरिका के बड़े अधिकारी का इस्तीफा, कहा- इजरायली दबाव में शुरू किया ईरान युद्ध
अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के प्रमुख जो केंट ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
ट्रंप के आह्वान पर भी ईरान के खिलाफ युद्ध क्यों नहीं लड़ रहे NATO देश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 मार्च को अपने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) सहयोगियों से अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में शामिल होने का आह्वान किया है।
इजरायल का दावा- ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और बासिज कमांडर की हवाई हमलों में मौत
इजरायल के रक्षा मंत्री इसरायल काट्ज़ ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान के अंदर किए घातक इजरायली हवाई हमलों में सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत हो गई है।
जिस अमेरिकी-इजरायली हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई, उसमें मोजतबा बाल-बाल बचे- रिपोर्ट
ब्रिटेन के एक अखबार ने खुलासा किया है कि 28 फरवरी को जिस अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई थी, उसमें उनके बेटे मोजतबा बाल-बाल बच गए थे।
क्या ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का सहारा लेगा इजरायल? डोनाल्ड ट्रंप ने बताई सच्चाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ जारी मौजूदा युद्ध में इजरायल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।
इजरायल का दावा- तेहरान हवाई अड्डे पर अयातुल्लाह अली खामेनेई के विमान को तबाह किया
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के विमान को नष्ट कर दिया है।
क्या बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफी का वीडियो AI से बना है? ग्रोक के दावे से हड़कंप
ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़ंकप मचा दिया है।