ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल पर चिपकाया स्पेन के प्रधानमंत्री का संदेश, इजरायल पर दाग रहा
क्या है खबर?
ईरान ने तनाव के बीच अनोखा प्रयोग शुरू किया है। वह अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों पर स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ की युद्ध विरोधी टिप्पणी का बैनर चिपकाकर उसे इजरायल भेज रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी IRGC के जवान बैनर चिपकाते दिख रहे हैं। इसमें सांचेज की फोटो के साथ उनका बयान लिखा है, "यह युद्ध न केवल अवैध है बल्कि अमानवीय भी है।" ईरान में इसमें "धन्यवाद प्रधानमंत्री" लिखा है।
संदेश
नया नहीं है प्रयोग
ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें में ईरान की धरती से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों पर संदेश चस्पा दिख रहे हैं। इस दौरान IRGC का एक जवान "अल्लाहु अकबर" का नारा लगाता है। इससे पहले भी महीने की शुरूआत में ईरानी सैनिकों ने मिसाइलों पर संदेश लिखा था कि वे तब तक हमले करेंगे जब तक कि अंतिम अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व से नहीं चला जाता।
युद्ध
युद्ध की खिलाफ करने वाले यूरोप के गिने-चुने नेताओं में शामिल सांचेज
प्रधानमंत्री सांचेज यूरोप के उन गिने-चुने वामपंथी नेताओं में एक, जिन्होंने युद्ध की निंदा करते हुए उन्हें "अन्यायपूर्ण" और "खतरनाक" बताया था। पिछले सप्ताह ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में, सांचेज़ ने अपने रुख को स्पष्ट रूप से दोहराया। उन्होंने पत्रकारों से कहा , "हम इस युद्ध के खिलाफ हैं, क्योंकि यह गैरकानूनी है, इससे नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है, विस्थापन बढ़ रहा है और विकासशील देशों में इसके आर्थिक परिणाम महसूस हो रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
स्पेन के प्रधानमंत्री का संदेश
WATCH: IRGC fighter places stickers of Pedro Sánchez on their ballistic missile. https://t.co/X9ljfGrC77 pic.twitter.com/C7Lt8dxOFM
— Clash Report (@clashreport) March 22, 2026