दीपिंदर गोयल के हेल्थ ट्रैकर टेंपल की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से होगी शुरू
क्या है खबर?
जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए हेल्थ ट्रैकर टेंपल की प्री-बुकिंग को लेकर तारीख का ऐलान किया है। ग्राहक 1 नवंबर, 2026 से इस डिवाइस को ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, हर ट्रैकर को ऑर्डर मिलने के बाद तैयार किया जाएगा। इसकी शिपिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। टेंपल को 6 रंगों (ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक) में पेश करने की तैयारी है।
फीचर्स
माथे के पास पहनकर काम करेगा टेंपल
टेंपल को कलाई पर पहनने वाले फिटनेस बैंड से अलग तरीके से तैयार किया गया है। इसे माथे के दोनों किनारों पर लगाया जाएगा।
इसमें लगे सेंसर दिमाग की ओर जाने वाले खून के बहाव में होने वाले बदलावों को मापने के लिए बनाए गए हैं। गोयल ने इस माप को ब्रेनफ्लो नाम दिया है।
कंपनी का उद्देश्य शरीर में होने वाले बदलावों पर नजर रखने के लिए एक अलग तरह का वियरेबल उपकरण उपलब्ध कराना है।
अन्य
तनाव और शरीर पर पड़ने वाले दबाव का भी मिलेगा संकेत
टेंपल में एक से 250 तक का एंट्रॉपी स्कोर भी दिया जा सकता है।
यह स्कोर आराम, शारीरिक गतिविधि, मानसिक तनाव और कैफीन के सेवन जैसे कारकों के आधार पर शरीर पर पड़ने वाले कुल दबाव का संकेत देगा। कंपनी ने यह भी अध्ययन किया है कि शरीर की स्थिति और गुरुत्वाकर्षण दिमाग में रक्त के प्रवाह को किस तरह प्रभावित करते हैं।
हालांकि, बैटरी की क्षमता और मोबाइल ऐप से जुड़ी पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
The wait is over.
— Deepinder Goyal (@deepigoyal) October 21, 2026
Temple Batch 01 pre orders open November 1. Each @temple is hand-made to order and delivered to you within three months of your purchase. pic.twitter.com/t6qth9sUeV