AI ने खोजीं PHP की बड़ी सुरक्षा खामियां, दुनियाभर की वेबसाइटों पर खतरा
क्या है खबर?
इंटरनेट पर चलने वाली कई वेबसाइटों की सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। PHP नाम की प्रोग्रामिंग भाषा में 2 बहुत गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं। कई देशों की सरकारी एजेंसियों ने वेबसाइट संचालकों को जल्द से जल्द इन्हें ठीक करने की सलाह दी है। जिन संस्थानों के लिए तुरंत सुधार करना संभव नहीं है, उन्हें अपनी वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद रखने पर विचार करने को कहा गया है।
खामियां
AI की मदद से खोजी गईं 2 गंभीर खामियां
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने इन खामियों का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली।
सुरक्षा कंपनियों के मुताबिक, ये कमजोरियां एक दशक से अधिक समय तक मौजूद रह सकती थीं। इनके कारण हमलावर सर्वर की फाइलों और डाटाबेस तक पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं।
PHP के लिए सुरक्षा अपडेट जारी किया गया है। पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वालों को नए समर्थित वर्जन पर जाने की सलाह दी गई है।
असर
कई देशों में वेबसाइटें बंद करने की नौबत
इन कमजोरियों के सामने आने के बाद फिनलैंड ने अपनी कुछ सरकारी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दीं।
नीदरलैंड की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने भी अपनी वेबसाइट ऑफलाइन करने की बात कही। देश की कुछ अन्य सरकारी वेबसाइटें भी उपलब्ध नहीं रहीं। ब्रिटेन की कई सरकारी और निजी संस्थानों के पेज नहीं खुल रहे हैं।
हालांकि, इन सभी वेबसाइटों के बंद होने का कारण PHP की खामियां ही थीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
खतरा
हैकर्स चुरा सकते हैं डाटा
साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या सर्वर पर नुकसान पहुंचाने वाले प्रोग्राम डाल सकते हैं। इससे वेबसाइटें बंद होने और सेवाएं बाधित होने का खतरा भी है।
सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, संस्थानों को केवल अपडेट लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह भी जांचना चाहिए कि कहीं उनके सिस्टम में पहले से सेंध तो नहीं लगी है।
सलाह
वेबसाइट संचालकों को अपडेट करने की सलाह
ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (EU), अमेरिका और जापान की संबंधित एजेंसियों ने PHP इस्तेमाल करने वाले संस्थानों को सुरक्षा अपडेट लगाने की सलाह दी है।
अमेरिका में सरकारी एजेंसियां समस्या का समाधान करने के लिए बड़ी AI कंपनियों के साथ काम कर रही हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि संस्थानों को अपनी सभी वेबसाइटों और सेवाओं में PHP के इस्तेमाल की पहचान करनी चाहिए।
अपडेट के बाद सुरक्षा सुधारों पर नजर रखना और संदिग्ध गतिविधियों की जांच करना जरूरी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Two critical vulnerabilities have been identified in PHP, a widely used programming language that powers websites and web applications. These vulnerabilities (CVE-2026-109618 and CVE-2026-109619) could allow malicious cyber actors to remotely execute code in PHP core, potentially… pic.twitter.com/tnwiQv5v0F
— FBI Cyber Division (@FBICyberDiv) October 21, 2026