Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर 

Oct 21, 2026
08:11 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर टी-20 सीरीज 2-2 से बराबर रहने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब न्यूजीलैंड का सामना करने को तैयार है। पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम 2022-23 के दौरे के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम को जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जबकि न्यूजीलैंड पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

#1

फिन एलन बनाम भुवनेश्वर कुमार 

फिन एलन ने मार्च 2025 के बाद न्यूजीलैंड में कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। ये खिलाड़ी पावरप्ले में खतरनाक साबित हो सकता है।

टी-20 क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 175.85 की है।

भारतीय टीम पावरप्ले में अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा जता सकती है। भुवनेश्वर ने टी-20 क्रिकेट में एलन को 5 गेंदों में 2 बार आउट किया है।

ऐसे में दोनों के बीच मुकाबले के शुरुआती ओवरों में दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

#2

अभिषेक शर्मा बनाम लॉकी फर्ग्यूसन

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी स्ट्राइक रेट 248.93 की है।

ऐसे में कीवी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन उनके लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

फर्ग्यूसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 गेंदों के दौरान अभिषेक को 2 बार पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, इस टक्कर में अभिषेक की स्ट्राइक रेट 176 की रही है।

ADVERTISEMENT

#3

श्रेयस अय्यर बनाम मिचेल सेंटनर 

सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में होगा। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच मुकाबले पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर बीच के ओवरों में रन रोकने में माहिर हैं।

सेंटनर के खिलाफ टी-20 क्रिकेट की 10 पारियों में अय्यर की स्ट्राइक रेट 110.9 की रही है। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान को एक बार आउट भी किया है।

ADVERTISEMENT