Loading...
ऐपल ने भारत में आईफोन खरीद पर लगाई सीमा, एक ग्राहक खरीद सकेगा सिर्फ 2 फोन
ऐपल ने भारत में आईफोन की खरीद पर लगाई सीमा

ऐपल ने भारत में आईफोन खरीद पर लगाई सीमा, एक ग्राहक खरीद सकेगा सिर्फ 2 फोन

Oct 21, 2026
08:02 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर से आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नई सीमा तय की है। अब एक ग्राहक एक ऑर्डर में अधिकतम 2 आईफोन ही खरीद सकेगा। यह नियम कंपनी के सभी आईफोन मॉडल पर लागू है। ग्राहक चाहें तो एक ही मॉडल के 2 फोन खरीद सकते हैं या 2 अलग-अलग मॉडल चुन सकते हैं। हालांकि, खरीदारी के दौरान तीसरा आईफोन जोड़ने पर वेबसाइट चेतावनी दिखाएगी और आगे बढ़ने से रोकेगी।

नियम

सभी आईफोन मॉडल पर लागू होगा नियम

ऐपल की नई व्यवस्था के तहत ग्राहक आईफोन डुओ की 2 यूनिट खरीद सकते हैं या एक आईफोन डुओ के साथ आईफोन 18 प्रो भी ऑर्डर कर सकते हैं।

यही नियम आईफोन 17 समेत दूसरे मॉडल पर भी लागू होगा। यानी सीमा खरीदे जाने वाले कुल फोन पर है।

तीसरा फोन जोड़ने पर वेबसाइट ग्राहक को ऑर्डर में बदलाव करने के लिए कहेगी। इससे परिवार के लिए एक साथ कई फोन खरीदने वालों को परेशानी हो सकती है।

सीमा

2 आईफोन की सीमा क्यों लगा रही है कंपनी?

ऐपल ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि उसने खरीदारी पर यह सीमा क्यों लगाई है।

हालांकि, माना जा रहा है कि इससे फोन की थोक खरीदारी और दोबारा बेचने के लिए होने वाली खरीद पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

नए मॉडल की मांग बढ़ने पर कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को फोन खरीदने का मौका मिले। इससे लॉन्च के समय कुछ लोगों द्वारा फोन जमा करने की संभावना कम हो सकती है।

ADVERTISEMENT

फैसला

नए आईफोन की मांग के बीच फैसला

ऐपल पहले भी आईफोन की बिक्री पर ऐसी सीमा लगा चुकी है।

वर्ष 2007 में पहला आईफोन बाजार में उतारते समय कंपनी ने एक ग्राहक को अधिकतम 2 फोन खरीदने की अनुमति दी थी। अब यह फैसला आईफोन डुओ की बढ़ती मांग के बीच आया है।

फोन की बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हुई थी और शुरुआती मांग के कारण डिलीवरी का अनुमान जनवरी तक पहुंच गया था। हालांकि, नई सीमा लगाने की आधिकारिक वजह कंपनी ने नहीं बताई है।

ADVERTISEMENT