ईरान: खबरें
स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो सामने आया
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें मुजतबा स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं और जमीन पर बैठकर कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह उनका पहला वीडियो है।
भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका? विधेयक संसद में पारित
भारत में 100 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका की संसद में इससे जुड़ा एक विधेयक पारित हो गया है। विधेयक के पक्ष में 86, जबकि विरोध में 11 वोट पड़े।
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कभी भी हो सकता है निधन- रिपोर्ट
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने न आने को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं।
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन बोले- मोजतबा खामेनेई से बात करना बेहद मुश्किल है
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई से संवाद करना इस समय बेहद मुश्किल है, लेकिन उनकी उपस्थिति मजबूती दे रही है।
अमेरिका का होर्मूज जलडमरूमध्य के खुले होने का दावा, ईरान से समझौते की संभावना भी जताई
अमेरिका की सेना ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है।
दुबई के जेबेल अली औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह पर भीषण विस्फोट, 20 मिनट में 7 धमाके
अमेरिका और ईरान के बीच जारी हमलों के बीच बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में भीषण विस्फोटों की खबर आई है।
अमेरिकी जनरल ने की पाकिस्तान और कतर की आलोचना, लगाया मध्यस्थता में पक्षपात का आरोप
अमेरिका के सेवानिवृत्त जनरल जैक कीन ने वाशिंगटन और ईरान के बीच वार्ता में कथित पक्षपात के लिए पाकिस्तान और कतर की कड़ी आलोचना की है।
यूक्रेन के माफी मांगने के बाद ईरान ने रद्द की 3 ठिकानों पर हमले की योजना
कैस्पियन सागर में एक ईरानी व्यावसायिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ गया है।
ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 3 ड्रोन गिराए, ट्रंप की चेतावनी- आखिरी मौका
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। ईरान ने मंगलवार को कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एक बार हमला किया है।
ट्रंप बोले- ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टाला, समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के आग्रह पर ईरान के खिलाफ प्रस्तावित बड़े हमलों को फिलहाल के लिए रद्द करने पर सहमति जताई है।
ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, इजरायल भी हो सकता है शामिल- रिपोर्ट
अमेरिका इसी हफ्ते ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। इसमें ईरान के ऊर्जा, तेल और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा सकता है। एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया है।
दुबई में ईरानी अस्पताल बंद होने से 130 से अधिक भारतीय हुए बेरोजगार, केंद्र ने बताया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में ईरानी अस्पताल बंद होने से 130 से अधिक भारतीय प्रभावित हैं, जिनकी मदद की जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार, भारत के लिए बढ़ीं चिंताएं
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिर तेज हो गई हैं।
BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन
भारत में 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होना है। इसमें शामिल होने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली आ सकते हैं।
अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया, बुशहर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास धमाके
अमेरिका ने जॉर्डन पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। उसने ईरान के कई शहरों में प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया है।
सऊदी अरब-अमेरिका के इराक पर हमले, ईरान समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया; 20 की मौत
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब सऊदी अरब भी जंग में शामिल हो गया है। बीती रात सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए। PMF को ईरान समर्थक माना जाता है।
इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब की सेना का हमला, 20 की मौत
ईरान के जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में करीब 7 प्रांतों पर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए हैं।
ट्रंप के हमले रोकने के बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दागी मिसाइल
ईरान ने 3 दिन की शांति के बाद मंगलवार को एक बार फिर जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसे अमेरिका बौखला गया।
तेल सस्ता होने के बावजूद क्यों नहीं कम हुआ शिपिंग खर्च? यहां जानिए वजह
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।
अमेरिका-ईरान तनाव थमते ही कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार (27 जुलाई) को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर 2 दिन से नहीं किया हमला, 13 दिन बाद शांति
अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य हमले रोक दिए हैं। पिछले 2 दिनों से दोनों देशों ने कोई हवाई हमला नहीं किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया, क्या फिर शुरू हुई बातचीत?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को फिलहाल के लिए रोकने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 2 हफ्तों से ट्रंप हर दिन ईरान पर हमले की मंजूरी दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
ईरान हमले के वीडियो में बजा 'फायरवर्क' गाना, कैटी पेरी ने ट्रंप प्रशासन को लगाई फटकार
व्हाइट हाउस के आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट पर ईरान के खिलाफ हुए सैन्य हमलों का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बैकग्राउंड में मशहूर अमेरिकी पॉप गायिका कैटी पेरी का सुपरहिट गाना 'फायरवर्क' बज रहा था।
काला सागर में एक भारतीय नाविक की मौत, ईरान में 28 भारतीयों वाले जहाज पर हमला
अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन के युद्ध में समुद्री परिवहन का जोखिम बढ़ता जा रहा है। काला सागर में रूसी समुद्री क्षेत्र में एक जहाज को निशाना बनाया गया है, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई है।
कच्चे तेल की कीमतें छह हफ्ते के उच्च स्तर पर, ब्रेंट 96 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार (23 जुलाई) को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की चेतावनी, कहा- खाड़ी देशों में पुलों पर हमला करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों को उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद तेहरान ने भी वाशिंगटन को चेतावनी दी।
ईरान की आसिम मुनीर के साथ बैठक, पाकिस्तान को दिया मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश दिया
अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बैठक की है, जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश पहुंचाया गया है।
ईरान ने बहरीन में अमेजन डेटा सेंटर और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर क्रूज मिसाइल दागी
अमेरिका के हमलों का ईरान भी मजबूती से जवाब दे रहा है। मंगलवार को उसने बहरीन और जॉर्डन में क्रूज मिसाइल से हमला कर बुनियादी ढांचों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाने पर लिया है।
अमेरिका का 10वीं रात भी हमला जारी, ईरान बोला- होर्मुज से एक बूंद निर्यात नहीं होगा
अमेरिका ने मंगलवार को 10वीं रात ईरान पर हमला जारी रखा। उसने करीब 5 घंटे के अभियान में ईरान के कई सैन्य ठिकानों और बंदरगाहों को निशाना बनाया है।
ईरान-अमेरिका टकराव से महंगा हुआ कच्चा तेल, ब्रेंट 90 डॉलर के पार
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोमवार (20 जुलाई) को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली।
खामेनेई के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी, विदेश मंत्री पर फेंके गए पत्थर- रिपोर्ट
अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते को लेकर ईरान के शीर्ष नेतृत्व और कट्टरपंथियों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। कट्टरपंथियों ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ पर 'बिना हथियारों के तख्तापलट' करने के आरोप लगाए हैं।
अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला; जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता
अमेरिका ने आज रात फिर ईरान पर हमले किए हैं। ये लगातार 8वां दिन है, जब अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई जॉर्डन में ईरानी हमले में मारे गए 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत के जवाब में की गई है।
ईरान ने तोड़ा अमेरिका के साथ संघर्ष विराम समझौता, युद्ध के और भड़कने की आशंका
अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।
ईरान ने दी 'निर्णायक समय' की चेतावनी, अमेरिका ने इजरायल में की विमान तैनाती की तैयारी
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य गतिरोध अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है।
ईरान ने कुवैत के जल संयंत्र पर किया हमला, खाड़ी देशों को दी ये चेतावनी
ईरान-अमेरिका संघर्ष का ताजा दौर पूर्ण युद्ध की तरफ बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने आज खाड़ी देशों पर भीषण हमले किए हैं।
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागी मिसाइलें, सैनिकों के घायल होने की खबर
अमेरिका ने आज लगातार 7वीं रात ईरान पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है।
अमेरिका का लगातार 7वीं रात ईरान पर हमला, पुल-बिजली संयंत्र निशाने पर; खोरमाबाद में धमाके
अमेरिका ने लगातार 7वीं रात ईरान पर हमले किए हैं। अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में पुलों, हवाई अड्डों, बिजली संयंत्रों और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया है। अल जजीरा के मुताबिक, इन हमलों में सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और यज्द को निशाना बनाया गया।
#NewsBytesExplainer: होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब बंद करेगा ईरान? ये कितना अहम, क्या होगा असर?
होर्मुज जलडमरूमध्य के बाद ईरान एक और अहम समुद्री मार्ग बाब अल-मंदेब को बंद करने की योजना बना रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने अपने हूथी सहयोगियों से कहा है कि अगर अमेरिका उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाता है, तो वे बाब अल-मंदेब को बंद कर दें।
ईरान का दावा, जॉर्डन में तैनात कई अमेरिकी सैन्य-लड़ाकू विमानों और ड्रोन को तबाह किया
ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन में तैनात कई अमेरिकी सैन्य विमानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ है।
अमेरिकी हमलों में ईरान के चाबहार बंदरगाह को बड़ा नुकसान, निगरानी टॉवर तबाह
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठे दिन हमला करके ओमान की खाड़ी पर स्थित उसके चाबहार बंदरगाह पर बमबारी की है।