Loading...
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागी मिसाइलें, सैनिकों के घायल होने की खबर
ईरान ने जॉर्डन स्थिति अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर दागी मिसाइलें, सैनिकों के घायल होने की खबर

लेखन आबिद खान
Jul 18, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

अमेरिका ने आज लगातार 7वीं रात ईरान पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। ईरान की मिसाइलों ने जॉर्डन में मुवाफक अल साल्टी एयरबेस पर सैनिकों के रहने की जगह को निशाना बनाया है। रिपोर्ट में दावा है कि इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, अभी तक सैनिकों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है।

हमला

ईरान की 4 मिसाइलें अड्डे पर गिरीं- रिपोर्ट

खबरों के मुताबिक, ईरान की कम से कम 4 मिसाइलें जॉर्डन के मुवाफक साल्टी एयरबेस पर गिरीं, जिससे कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।

यह पश्चिम एशिया में अमेरिकी वायु सेना के सबसे अहम ठिकानों में से एक है, जहां F-35, F-15, F-16 और A-10 जैसे विमान तैनात हैं। यहां सैकड़ों सैनिक भी रहते हैं।

साथ ही यह अड्डा MQ-9 रीपर ड्रोन के लिए ऑपरेशनल लॉन्च साइट के तौर पर भी काम करता है।

पिछले हमले

इस हफ्ते हुए 2 और हमलों में घायल हुए अमेरिकी सैनिक

CBS न्यूज को कई अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते ईरान ने जॉर्डन में कम से कम 2 सैन्य ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।

अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कम से कम 2 जॉर्डन के ठिकानों पर हुए हमलों में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए।

हालांकि, किसी सैनिक की मौत की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENT