Loading...
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया, क्या फिर शुरू हुई बातचीत?
ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोकने का आदेश दिया है

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया, क्या फिर शुरू हुई बातचीत?

लेखन आबिद खान
Jul 26, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को फिलहाल के लिए रोकने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 2 हफ्तों से ट्रंप हर दिन ईरान पर हमले की मंजूरी दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। शीर्ष सलाहकारों और कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक के बाद ट्रंप ने सेना को नए बड़े हमले रोकने का आदेश दिया है।

रिपोर्ट

ट्रंप बोले- हम उनसे बातचीत कर रहे

एक्सियोस ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने नए हमले रोकने को कहा है। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि ये फैसला अस्थायी है या लंबे समय तक लागू रहेगा।

इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, "हम उनसे बात कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वे गंभीर होते जा रहे हैं। हम कार्रवाई के लिए तत्पर हैं, लेकिन उनसे बात कर रहे हैं।"

मिसाइल

विशेषज्ञों ने मिसाइलों की कमी की चेतावनी दी

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर और हमले किए गए तो पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के पास पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों और अन्य वायु रक्षा प्रणालियों का भंडार गंभीर रूप से कम हो सकता है।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने सलाह दी कि बड़े अभियान से पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

ADVERTISEMENT

ओमान

ईरान दौरे पर ओमान का प्रतिनिधिमंडल

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, हमलों के बीच कूटनीति का रास्ता फिर से खुल गया है, क्योंकि ओमान का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान का दौरा कर रहा है। ये प्रतिनिधिमंडल होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक समझौते पर बातचीत कर रहा है।

रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि ईरान और ओमान इसी हफ्ते तक होर्मुज को लेकर किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।

ADVERTISEMENT

हूती

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की रिफाइनरी को बनाया निशाना

इस बीच हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। ये सऊदी अरब की 5वीं सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है।

हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने कहा, "हमलों में लाल सागर के किनारे बसे यानबू और जजान में स्थित अरामको की सुविधाओं को निशाना बनाया गया।"

इससे पहले सऊदी अरब ने यमन के शहर होदेइदा पर हमला किया था।

बड़े घटनाक्रम

बीते 24 घंटे के बड़े घटनाक्रम जानिए

ईरान नौसेना ने कहा कि उसने होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे 4 जहाजों पर चेतावनी के लिए गोलीबारी की, जिसके बाद जहाजों ने रास्ता बदल लिया।

ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया।

कुवैत ने लाल सागर में सऊदी अरब के जहाज पर हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की है।

ईरान ने कैस्पियन सागर में जहाज पर हमले का आरोप लगाकर यूक्रेन के राजनयिक को तलब किया है।

ADVERTISEMENT