अमेरिकी हमलों में ईरान के चाबहार बंदरगाह को बड़ा नुकसान, निगरानी टॉवर तबाह
क्या है खबर?
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठे दिन हमला करके ओमान की खाड़ी पर स्थित उसके चाबहार बंदरगाह पर बमबारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदरगाह पर एक निगरानी टॉवर हमलों में ढह गया है, जिसका कथित तौर पर उपयोग ईरानी सैन्य बल द्वारा निगरानी के लिए किया जा रहा था। अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने धूल और धुएं के बीच गिरते टॉवर की तस्वीर एक्स पर साझा की है। पिछले 7 दिन में यह दूसरी बार हमला है।
हमला
अमेरिका ने पुल, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर भी हमला किया
ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमलों में दक्षिणी ईरान में पुलों, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर हमले की पुष्टि की है। हालांकि, टॉवर गिरने की घटना को स्वीकार नहीं किया है।
ईरान पर अमेरिका द्वारा रात भर किए गए हमलों में 8 लोग मारे गए हैं, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गान में 6 पुलों को निशाना बनाया गया है।
अमेरिका ने ईरान को बातचीत की मेज पर आने को कहा है।
बंदरगाह
चाबहार अमेरिका के निशाने पर
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद बार-बार चाबहार बंदरगाह को निशाना बनाया है। चाबहार, तेहरान का मुख्य समुद्री गेटवे है जो होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नहीं गुजरता।
चाबहार के जरिए भारत अफगानिस्तान, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से सीधे व्यापार करता है। पहले इन देशों तक पहुंच के लिए भारत को पाकिस्तान से गुजरना पड़ता था।
चाबहार बंदरगाह भारत-ईरान मिलकर विकसित कर रहे हैं। इसके कंट्रोल सिस्टम पर हमलों से शिपिंग में रुकावट आ सकती है।
ट्विटर पोस्ट
पीट हेगसेथ ने जारी की तस्वीर
https://t.co/jZlSVRePRC pic.twitter.com/Nj5o0oiphH
— Pete Hegseth (@PeteHegseth) July 17, 2026
ट्विटर पोस्ट
धमाके का दृश्य
The Islamic Republic announced that the United States carried out a second strike on a maritime watchtower in the strategic port city of Chabahar within the past seven days, causing significant damage. pic.twitter.com/ZJCN5aAiSM
— Open Source Intel (@Osint613) July 15, 2026
ट्विटर पोस्ट
धमाके के बाद का दृश्य
There is nothing left of the Chabahar Maritime Watchtower after the U.S. strikes. pic.twitter.com/7FWmvtIa1D
— Open Source Intel (@Osint613) July 17, 2026