Loading...
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कभी भी हो सकता है निधन- रिपोर्ट
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कभी भी हो सकता है निधन- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Aug 07, 2026
06:48 pm

क्या है खबर?

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से सामने न आने को लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं। अब ईरानवायर नाम की वेबसाइट ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के कार्यालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि मोजतबा की हालत काफी गंभीर है और उनका कभी भी निधन हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई ने अभी तक किसी भी कैबिनेट सदस्य से मुलाकात तक नहीं की है।

दावा

निधन की खबर पर नहीं होगा आश्चर्य- सूत्र

वेबसाइट ने पेजेश्कियन प्रशासन के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि 28 फरवरी को अली खामेनेई और परिवार के सदस्यों की मौत के बाद से मोजतबा अधिकारियों और मंत्रियों से भी नहीं मिल रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि उनकी शारीरिक स्थिति खराब है और शासन के भीतर यह अफवाह फैल रही है कि कभी भी उनका निधन हो सकता है।

सूत्रों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी शहादत की खबर मिले तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

चिंता

मोजतबा से अंधेरे में मिले पेजेश्कियन

ईरान इंटरनेशनल ने बताया कि पेजेश्कियन ने तेहरान में एक गुप्त और अंधेरी कार में मोजतबा से मुलाकात की थी, जहां वे उन्हें देख नहीं सके।

मुलाकात के बाद पेजेश्कियन ने पूछा कि क्या उन्होंने जो आवाज सुनी वह वास्तव में सर्वोच्च नेता की थी। इस दौरान पेजेश्कियन को मोजतबा से हाथ मिलाने की अनुमति नहीं दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मिनटों की बातचीत के बाद राष्ट्रपति को वहां से चले जाने के लिए कहा गया था।

ADVERTISEMENT

बैठक

इस्तीफे की धमकी पर हुई मुलाकात

रिपोर्ट के मुताबिक, पेजेश्कियन को सर्वोच्च नेता से 'रियायत' के रूप में यह मुलाकात मिली। इसके लिए उन्होंने ​​बार-बार अनुरोध किया और इस्तीफे की धमकी तक दी।

मुलाकात आवास पर नहीं हुई बल्कि पेज़ेश्कियन को उनके सुरक्षाकर्मी तेहरान में एक अज्ञात स्थान पर ले और गाड़ी में बैठाया गया। पेजेश्कियन ने दोबारा मुलाकात का अनुरोध किया था, जिसे ठुकरा दिया गया।

हालांकि, व्यापार संघ की एक सभा में पेजेश्कियन ने कहा कि उन्होंने मोजतबा से ढाई घंटे मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENT

बातचीत

पेजेश्कियन ने कहा था- मोजतबा से मिलना बेहद मुश्किल

यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है, जब पेजेश्कियन ने ईरानी सरकारी मीडिया IRIB को दिए साक्षात्कार में कहा था कि मोजतबा खामेनेई से बातचीत करना अब बहुत मुश्किल है।

पेजेश्कियन ने उनका बचाव करते हुए आगे कहा था कि उनकी मौजूदगी हमारे लिए ताकत का बड़ा जरिया है, जिससे हम इस प्रक्रिया को जारी रख पाते हैं।

उन्होंने कहा था कि कुछ लोग सर्वोच्च नेता की एक अलग छवि पेश कर रहे हैं।

गायब

अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे मोजतबा

अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत के बाद उनके छोटे बेटे मोजतबा को सर्वोच्च नेता बनाया गया, लेकिन पद संभालने के बाद से मोजतबा सामने नहीं आए हैं।

अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी मोजतबा नहीं दिखे। कई रिपोर्ट्स में मोजतबा को गंभीर घायल बताया गया है, जिसके ठीक होने की गुंजाइश कम है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके 90 प्रतिशत खत्म होने का दावा कर चुके हैं। मोजतबा अभी लिखित और मौखिक बयान जारी करते हैं।

ADVERTISEMENT