Loading...
इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब की सेना का हमला, 20 की मौत
अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थिक PMF मुख्यालय को उड़ाया

इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब की सेना का हमला, 20 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 29, 2026
04:59 pm

क्या है खबर?

ईरान के जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में करीब 7 प्रांतों पर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए हैं। ईरान समर्थित इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) ने बताया कि हमलों में मुख्यालय को निशाना बनाया गया था और मारे गए 20 लोग अर्धसैनिक बल के सदस्य हैं। हमले में कम से कम 34 लोगों के घायल होने की खबर है।

हमला

ईरान ने इराक से सऊदी को निशाना बनाने के आरोपों से इनकार किया

इराकी समाचार एजेंसी (INA) के मुताबिक, PMF ने कहा कि हमलों में बगदाद, वासित, नीनवे, बसरा, किरकुक, कर्बला और दियाला प्रांतों में उसके मुख्यालय, सैन्य वाहनों और उपकरणों को व्यापक क्षति पहुंची।

अमेरिकी और सऊदी हमले के बाद ईरानी सैन्य अधिकारी ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया कि उसने इराक से सऊदी अरब की ओर मिसाइल दागी थी।

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में हमलों का आरोप तेहरान पर लगाना अज्ञानता से उपजी एक गंभीर गलती है।

यात्रा

इराकी प्रधानमंत्री नहीं जाएंगी सऊदी अरब

अल जज़ीरा ने इराकी सरकार के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले के बाद इराकी प्रधानमंत्री अल-जैदी की सऊदी अरब यात्रा स्थगित कर दी गई है।

उनके गुरुवार को सऊदी अरब पहुंचने की उम्मीद थी, जहां वे द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने और कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के साथ-साथ सुरक्षा समन्वय पर चर्चा करने जा रहे थे।

यह यात्रा स्थगित हमलों में 20 इराकी लड़ाकों के मारे जाने के बाद हुई है।

ADVERTISEMENT

हमला

ईरान ने 3 दिन की शांति के बाद किया हमला

अमेरिका ने शुक्रवार को ईरानी बंदरगाह समेत होर्मुज के आसपास हमला रोक दिया था, जिसके बाद ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला बंद कर दिया।

सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत के तहत मामले को सुलझाने के लिए हमले बंद करने का दावा किया था।

इसके बाद मंगलवार को ईरान ने जॉर्डन और सऊदी अरब पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों और तेल सुविधाओं को निशाना बनाया, जिसके बाद जवाबी हमले शुरू हुए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

इराक पर हमले के बाद का दृश्य

ADVERTISEMENT