Loading...
सऊदी अरब-अमेरिका के इराक पर हमले, ईरान समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया; 20 की मौत
सऊदी अरब और अमेरिका ने संयुक्त रूप से इराक पर हमले किए हैं

सऊदी अरब-अमेरिका के इराक पर हमले, ईरान समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया; 20 की मौत

लेखन आबिद खान
Jul 29, 2026
05:07 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब सऊदी अरब भी जंग में शामिल हो गया है। बीती रात सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए। PMF को ईरान समर्थक माना जाता है। PMF ने कहा कि 7 प्रांतों में स्थित उसके ठिकानों पर अमेरिकी-सऊदी हमलों के बाद कम से कम 20 लड़ाके शहीद हो गए और प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 32 अन्य घायल हो गए।

बयान

सऊदी ने कहा- ड्रोन हमलों के जवाब में उठाया कदम

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने कहा कि संयुक्त हवाई हमलों में इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों को निशाना बनाया गया, जो अमेरिकी सैनिकों और सऊदी ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये हमले हालिया ड्रोन हमलों के जवाब में किए गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने पेट्रोलियम सुविधाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे कई ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिन्हें इराक से लॉन्च किया गया था।

ट्विटर पोस्ट

हमलों के बाद सुलगता इलाका

ADVERTISEMENT

PMF

PMF ने हमलों को इराक की संप्रभुता का उल्लंघन बताया

PMF ने अमेरिका और सऊदी के हमलों को एक खतरनाक वृद्धि, इराक की संप्रभुता का उल्लंघन और उसके आधिकारिक सुरक्षा संस्थानों पर हमला बताया।

साथ ही उसने सऊदी अरब में हुए ड्रोन हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के संगठन इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने सऊदी अरब के दावों को 'मनगढ़ंत' बताते हुए कहा कि ये हमले हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए थे।

ADVERTISEMENT

मुलाकात

नेतन्याहू और जेलेंस्की ने ट्रंप से की मुलाकात

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। नेतन्याहू ने बैठक को 'उत्कृष्ट' बताते हुए कहा कि सार्थक चर्चा हुई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई।

प्लस

न्यूजबाइट्स प्लस

PMF पूर्व अर्धसैनिक समूहों और गुटों का एक गठबंधन है, जिसकी स्थापना 2014 में हुई थी। तब इसे जिहादियों से लड़ने के लिए बनाया गया था। बाद में इसे इराकी सशस्त्र बलों में एकीकृत कर दिया गया।

इराकी कानून के तहत, PMF देश के सुरक्षा बलों का हिस्सा है और सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करता है।

PMF का मुद्दा इराक और अमेरिका और दूसरे पड़ोसी देशों के बीच हमेशा से विवाद का विषय रहा है।

ADVERTISEMENT