Loading...
ईरान की आसिम मुनीर के साथ बैठक, पाकिस्तान को दिया मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश दिया
ईरान ने पाकिस्तान को दिया मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश दिया

ईरान की आसिम मुनीर के साथ बैठक, पाकिस्तान को दिया मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश दिया

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
09:20 am

क्या है खबर?

अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बैठक की है, जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का गुप्त संदेश पहुंचाया गया है। न्यूज18 के मुताबिक, यह बैठक रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में हुई थी, जिसमें ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी शामिल थे। उन्होंने आसिम मुनीर के साथ 50 मिनट बात की। बैठक में मोमेनी ने मोजतबा का गोपनीय संदेश व्यक्तिगत रूप से दिया है।

संदेश

क्या भेजा गया है संदेश?

ईरान या पाकिस्तान की ओर से संदेश का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के उद्देश्य से मध्यस्थता के एक नए ढांचे पर चर्चा की है।

ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों में पाकिस्तान की अपरिहार्य भूमिका को स्वीकार किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य एक सुव्यवस्थित मध्यस्थता प्रक्रिया तैयार करना था जो पश्चिम एशिया में तनाव कम कर सके।

चर्चा

वाशिंगटन तक संदेश पहुंचाएंगे मुनीर

बताया जा रहा है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आगामी दिनों में अमेरिकी सरकार के साथ ईरानी नेतृत्व के संदेश पर चर्चा करेंगे।

वाशिंगटन और तेहरान के बीच संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे राजनयिक प्रयासों के तहत वे सऊदी अरब और अमेरिका भी जा सकते हैं।

मोमेनी ने बैठक में कहा है कि तेहरान सहयोग और संवाद के लिए खुला है, लेकिन वह अपने रणनीतिक हितों और राष्ट्रीय मामलों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

ADVERTISEMENT

चेतावनी

खामेनेई ने ईरान के वार्ताकारों को स्पष्ट चेतावनी जारी की

ईरान इंटरनेशनल ने मोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई के हवाले से बताया कि सर्वोच्च नेता ने अमेरिका से बातचीत करने वाली शीर्ष टीम को चेतावनी दी है।

उन्होंने अमेरिकी प्रतिबद्धताओं के उल्लंघन, झूठ और बार-बार धोखे के बारे में वार्ता टीम को सावधान किया है।

रेज़ाई ने कहा कि चेतावनी ने उन चिंतित और निष्पक्ष आलोचकों के बीच सतर्कता की आवश्यकता बताई है जो एकता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और ईरान की कूटनीतिक मार्ग का बारीकी अनुसरण करते हैं।

ADVERTISEMENT