डोनाल्ड ट्रंप: खबरें
ट्रंप की जान को ईरान से खतरा? खानपान कंटेनर ट्रक में छिपाकर तुर्की से निकाला- रिपोर्ट
अमेरिका के अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुर्की यात्रा के दौरान एक गुप्त सुरक्षा अभियान चलाया गया था।
ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे तो ट्रंप छोड़ सकते हैं परमाणु समझौते की शर्त- रिपोर्ट
ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर आई है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ठुकराया अमेरिकी गाजा शांति प्रस्ताव, कहा- मेरे रहते नहीं बनेगा फिलिस्तीन देश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका समर्थित 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
#NewsBytesExplainer: रूसी तेल खरीदने के चलते भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ, ये कितनी चिंता की बात?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर विवादित फैसले लेना जारी रखे हुए हैं। अब अमेरिकी संसद ने ऐसे विधेयक को पारित किया है, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान है। इन देशों में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं।
NATO क्षेत्र पर हाइब्रिड हमलों को मंजूरी दे सकते हैं पुतिन, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की चेतावनी
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के क्षेत्रों पर उकसावे वाले हाइब्रिड और साइबर हमले करने की मंजूरी दे सकते हैं।
भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका? विधेयक संसद में पारित
भारत में 100 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका की संसद में इससे जुड़ा एक विधेयक पारित हो गया है। विधेयक के पक्ष में 86, जबकि विरोध में 11 वोट पड़े।
#NewsBytesExplainer: अमेरिका में 'जन्म पर्यटन' पर रोक, आदेश जारी; भारतीयों पर क्या होगा असर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित 'जन्म पर्यटन' और जन्मजात नागरिकता पर रोक लगाने के लिए एक और कदम उठाया है। उन्होंने आव्रजन से जुड़े 2 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें अमेरिका में जन्म लेने के बाद नागरिकता के पात्र लोगों की संख्या सीमित करने का प्रावधान है।
डोनाल्ड ट्रंप हवाई हादसे में बाल-बाल बचे, उनका सैन्य हेलीकॉप्टर यात्री विमान के करीब से गुजरा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मंगलवार को घटी हवाई घटना ने सबको चौंका दिया है।
अमेरिका का होर्मूज जलडमरूमध्य के खुले होने का दावा, ईरान से समझौते की संभावना भी जताई
अमेरिका की सेना ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है।
डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम से पहले गोल्फ कोर्स के पास अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अवैध पिस्तौल और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अमेरिकी जनरल ने की पाकिस्तान और कतर की आलोचना, लगाया मध्यस्थता में पक्षपात का आरोप
अमेरिका के सेवानिवृत्त जनरल जैक कीन ने वाशिंगटन और ईरान के बीच वार्ता में कथित पक्षपात के लिए पाकिस्तान और कतर की कड़ी आलोचना की है।
अमेरिका के 25 राज्य भारत समेत 60 देशों पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ पहुंचे कोर्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ का मामला एक बार फिर अमेरिकी अदालत में पहुंच गया है।
ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर 3 ड्रोन गिराए, ट्रंप की चेतावनी- आखिरी मौका
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। ईरान ने मंगलवार को कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एक बार हमला किया है।
शेयर बाजार में 600 अंक उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज (3 अगस्त) तेजी देखने को मिल रही है।
ट्रंप बोले- ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टाला, समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन चुकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के आग्रह पर ईरान के खिलाफ प्रस्तावित बड़े हमलों को फिलहाल के लिए रद्द करने पर सहमति जताई है।
ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, इजरायल भी हो सकता है शामिल- रिपोर्ट
अमेरिका इसी हफ्ते ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। इसमें ईरान के ऊर्जा, तेल और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया जा सकता है। एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ये दावा किया है।
अमेरिका में नौकरी के लिए देना होंगे 95 लाख रुपये, भारतीय छात्रों पर क्या होगा असर?
अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी करने का लाखों छात्रों का सपना टूट सकता है। खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिकी विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने के बाद वहां काम करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर एक लाख डॉलर (करीब 95 लाख रुपये) का भारी भरकम शुल्क लगा सकता है।
हमास गाजा में हथियार डालने पर सहमत; इजरायली सेना हटेगी, युद्धविराम के अगले चरण पर काम
फिलिस्तीन को आबाद करने के लिए काम कर रहे शांति बोर्ड ने शुक्रवार को गाजा में मौजूद हमास और दूसरे हथियारबंद समूह के साथ बड़ा समझौता किया है।
अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया, बुशहर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास धमाके
अमेरिका ने जॉर्डन पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। उसने ईरान के कई शहरों में प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया है।
सऊदी अरब-अमेरिका के इराक पर हमले, ईरान समर्थक लड़ाकों को निशाना बनाया; 20 की मौत
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब सऊदी अरब भी जंग में शामिल हो गया है। बीती रात सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए। PMF को ईरान समर्थक माना जाता है।
इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब की सेना का हमला, 20 की मौत
ईरान के जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका और सऊदी अरब की सेना ने इराक में करीब 7 प्रांतों पर हमला किया, जिसमें 20 लोग मारे गए हैं।
ट्रंप के हमले रोकने के बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दागी मिसाइल
ईरान ने 3 दिन की शांति के बाद मंगलवार को एक बार फिर जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिसे अमेरिका बौखला गया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की राष्ट्रपति ट्रंप से मिलेंगे, रूस पर दबाव बढ़ाने वाला विधेयक होगा पारित
यूक्रेन और रूस के बीच 4 साल से चल रहे युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू हो गया है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।
अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर 2 दिन से नहीं किया हमला, 13 दिन बाद शांति
अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे के खिलाफ सैन्य हमले रोक दिए हैं। पिछले 2 दिनों से दोनों देशों ने कोई हवाई हमला नहीं किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने का आदेश दिया, क्या फिर शुरू हुई बातचीत?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को फिलहाल के लिए रोकने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 2 हफ्तों से ट्रंप हर दिन ईरान पर हमले की मंजूरी दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
क्या डोनाल्ड ट्रंप चौथी बार लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव? व्हाइट हाउस में किया ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के रात्रिभोज में भाग लेते हुए ऐलान किया कि वह चौथी बार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे।
शेयर बाजार में क्यों देखने को मिल रही भारी गिरावट? निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़
भारतीय शेयर बाजार में आज (24 जुलाई) सुबह-सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
अमेरिका ने भारत पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया, 'जबरन श्रम' के चलते लिया फैसला
अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार से लागू हो गया है। अमेरिका ने कहा कि जबरन श्रम प्रथाओं से संबंधित चिंताओं के कारण ये टैरिफ लगाए जा रहे हैं।
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की चेतावनी, कहा- खाड़ी देशों में पुलों पर हमला करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों को उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद तेहरान ने भी वाशिंगटन को चेतावनी दी।
ट्रंप के टैरिफ प्लान से भारतीय फार्मा शेयरों में गिरावट, निफ्टी फार्मा इंडेक्स भी टूटा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आयातित जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद बुधवार (22 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार में फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
ट्रंप ने फार्मा सेक्टर को दिया बड़ा झटका, जेनेरिक दवाओं पर 200 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फार्मा सेक्टर को बड़ा झटका देते हुए, अमेरिका आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
खामेनेई के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी, विदेश मंत्री पर फेंके गए पत्थर- रिपोर्ट
अमेरिका के साथ युद्धविराम समझौते को लेकर ईरान के शीर्ष नेतृत्व और कट्टरपंथियों के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। कट्टरपंथियों ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ पर 'बिना हथियारों के तख्तापलट' करने के आरोप लगाए हैं।
अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हमला; जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता
अमेरिका ने आज रात फिर ईरान पर हमले किए हैं। ये लगातार 8वां दिन है, जब अमेरिका ने ईरान को निशाना बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई जॉर्डन में ईरानी हमले में मारे गए 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत के जवाब में की गई है।
ईरान ने दी 'निर्णायक समय' की चेतावनी, अमेरिका ने इजरायल में की विमान तैनाती की तैयारी
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य गतिरोध अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है।
अमेरिका में अप्रवासी ट्रक चालकों की जगह लेंगे पूर्व सैनिक, ट्रंप बोले- हमें उनकी जरूरत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवासी ट्रक चालकों की जगह पूर्व अमेरिकी सैनिकों को नियुक्त करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा है।
ट्रंप का दावा, चीन ने 2020 के चुनाव में 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा चुराया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीन पर अमेरिका के चुनावी डेटा में सेंध लगाने का आरोप लगाया है।
अमेरिका का छठे दिन ईरान पर हमला जारी, पुल, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर बमबारी
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन हमला जारी है। अब उसने तेहरान के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना शुरू किया है।
अमेरिका में भारतीयों की अवैध घुसपैठ घटी, 2023 के बाद 69 प्रतिशत कमी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्ती के बाद अमेरिका में भारतीयों की अवैध घुसपैठ कम हो गई है।
अमेरिका ने दी राहत, रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 500 नहीं 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा
अमेरिकी सीनेटरों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में बदलाव का प्रस्ताव रखा है, जिसका उद्देश्य भारत और चीन समेत उन देशों पर दबाव डालना है, जो रूस से तेल खरीदते हैं, लेकिन प्रस्ताव में कुछ राहत भी है।
#NewsBytesExplainer: क्या होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से शुल्क वसूल सकता है अमेरिका, क्या कहता है कानून?
अमेरिका और ईरान एक बार फिर लगभग पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों देशों में दोबारा पनपे इस तनाव के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य है। ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर हमला किया, जिसके बाद तनाव बढ़ता गया।